उफ्फ तेरी अदा, इस अंदाज में इतनी खूबसूरत बस ऐश्वर्या राय ही लग सकती हैं
ऐश्वर्या राय..एक ऐसी शख्शियत जिनका नाम लेते हीं पहले हर किसी के दिमाग में पहला शब्द क्लिक करता है खूबसूरती। उनका नाम खूबसूररती का पर्याय बन गया है। 1994 में ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो आगे बढ़ती गई तरक्की करती गईं।ऐश्वर्या राय अपने करियर की बुलंदियों पर थीं लेकिन फिर उनका ना कई बार कंट्रोवर्सी में कभी सलमान, तो कभी विवेक ओबोरॉय को लेकर आया।लेकिन ऐश्वर्या तो ऐश्वर्या राय हैं वो बस आगे बढ़ते गईं।

वो जब प्रेग्नेंट हुई तो भी हिरोइन फिल्म को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई। ऐश ने कई हिट फिल्में दी और कई फ्लॉप भी। लेकिन उनके स्टारडम पर कभी इसका असर नहीं पड़ा। उन्हें असाइनमेंट्स मिलते रहे।फिलहाल ऐश फन्ने खान की शूटिंग में व्यस्त हैं। फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय के बारे में खबरें आ रही हैं कि ऐश वो कौन थी के रीमेक में नजर आ सकती हैं।इस फिल्म में नरगिस मुख्य किरदार में थी और इसमें कोई शक नहीं है कि बस ऐश्वर्या ही उन्हें रिप्लेस कर सकती हैं।
ऐश बहुत हीं खूबसूरत हैं ये तो सभी जानते हैं और वो कुछ भी कर लें खूबसूरत ही लगती हैं। अगर आप उनके फैन हैं तो आप भी मानेंगे कि ऐश के उपर रेड कलर कुछ ज्यादा हीं अच्छा भी लगता है। आप भी उनकी ये तस्वीरें देखकर यही कहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications