मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान को देखते ही ऐश्वर्या राय ने किया काम, देखते रह गए लोग

Aishwarya Rai, Salman Khan, Manish Malhotra

दिवाली की धूमधाम चल रही है और आपको बता दें कि 12 नवंबर 2023 को पूरे भारत में दिवाली का उत्सव मनाया जाने वाला है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली की पार्टियां शुरू हो चुकी है और सेलिब्रिटीज की भी जमकर तस्वीर सामने आ रही है। लेकिन अब हाल ही में 5 नवंबर को मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई। यहां पर दिग्गज अभिनेत्री रेखा से लेकर माधुरी दीक्षित और सोनम कपूर जैसे सितारे शामिल हुए।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में ऐश्वर्या ने की शिरकत

इसी पार्टी के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आई और काफी सज धज कर वह इस पार्टी में पहुंची थी। इस पार्टी के दौरान एक्ट्रेस ने रेड और पिंक कलर का शरारा सूट पहना हुआ था और वह काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। ऐश्वर्या के कुछ ही मिनट के बाद में सलमान खान की इस पार्टी में एंट्री हुई और एक्टर को देखते ही वहां पर एकदम से हलचल मचने लग गई।

सलमान खान के आते ही ऐश्वर्या पार्टी छोड़कर चली गई थी

कुछ खबरों के अनुसार जैसे ही सलमान खान की पार्टी में एंट्री हुई उसके कुछ ही मिनट के बाद में ऐश्वर्या राय उस पार्टी से चली गई थी। मनीष मल्होत्रा उनको बाहर तक छोड़ने भी गए थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि ऐश्वर्या, सलमान के कारण इस दीवाली पार्टी से पहले ही चली गई थी और इसकी सबसे बड़ी वजह बच्चन परिवार है।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी से जल्दी चली गई थी ऐश्वर्या

दरअसल आपको बता दें की खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय अकेले ही इस दीवाली पार्टी में शामिल हुई थी। वचन परिवार का कोई भी सदस्य मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नहीं आया था। ऐश्वर्या के अकेले पार्टी में आने के कारण काफी ज्यादा चर्चा होने लग गई थी। बताया तो यह भी जा रहा था कि बच्चन परिवार और उनके बीच में मनमुटाव चल रहा है। इसी के चलते ऐश्वर्या के बर्थडे में भी कोई भी शामिल नहीं हुआ।

ऐश्वर्या और सलमान का हुआ था ब्रेकअप

अगर हम ऐश्वर्या और सलमान खान की बात करें तो आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद में वह दोनों एक दूसरे के सामने आने से भी काफी ज्यादा कतराते हैं। ऐश्वर्या और सलमान ने एक दूसरे से दूरी बनाई हुई है। बॉलीवुड गलियारों में हर किसी को सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे में खबर है। एक वक्त हुआ करता था जब एक दूसरे से यह दोनों काफी प्यार करते थे। हालांकि दोनों का ब्रेकअप काफी बुरे तरीके से हुआ। ब्रेकअप के बाद में कभी भी दोनों ने साथ में काम नहीं किया और ना पब्लिकली साथ में नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X