ऐश्वर्या राय के किसिंग सीन ने मचा दिया था बवाल, मिले थे कई कानूनी नोटिस, ये था पूरा मामला!

Aishwarya Hrithik Kiss Controversy- ऐश्वर्या राय भले ही इस वक्त फिल्में ना कर रही हों लेकिन उन्होने अपने करियर में कई शानदार फिल्म की हैं। चाहें वो देवदास हो या फिर हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्में.. वो कमाल रही हैं।
एक सलमान खान के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर बवाल की बात ना की जाए तो पूरा करियर काफी साफ सुथरा रहा है। लेकिन आज हम उस विवाद को लेकर बात कर रहे हैं जो कि धूम 2 के दौरान हुआ था। कहा जाता है कि इस दौरान ऋतिक रोशन के साथ उनके किस से बवाल मच गया था और मामला कानूनी नोटिस तक पहुंच गया था।
इसको लेकर ऐश ने एक बार बात की थी और खुलासा करते हुए सच्चाई बताई थी। अफवाहें ये थीं कि ऋतिक के साथ किसिंग सीन करते हुए ऐश के लिप्स से खून निकलने लगा था। हालांकि इनमें सच्चाई कितनी है इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
फैंस ने दिए कानूनी नोटिस
ऐश्वर्या राय से किसिंग सीन को लेकर फैंस के द्वारा मिलने वाले कानूनी नोटिस को लेकर बात की थी। दरअसल उनको नोटिस इसलिए मिले थे कि क्योंकि वो युवा लड़कियों की आदर्श थीं और इस तरह के सीन को लेकर उनको बुरा लगा था। हालांकि इसपर रिएक्ट करते हुए ऐश का कहना था कि वो अभिनेता के तौर पर सिर्फ अपना काम कर रही थीं।
हालांकि उन्होने इस फिल्म के साथ बाद किसिंग और इंटिमेट सीन्स की वजह से कई फिल्में ठुकराईं थीं। उनका कहना था कि वो किंसिंग सीन को लेकर सहज नहीं थीं और दिनों ढेर सारी वेस्टर्न कल्चर वाली फिल्में उनके पास आईं थीं।
पर्सनल लाइफ को लेकर सु्र्खियों में
हाल ही में ऐश- अभिषेक की शादी की सालगिरह थी जिसमें उन्होने सारी फर्जी अफवाहों को शांत कर दिया था। उन्होने परिवार की तस्वीर साझा की थी। हालांकि इसके पहले भी खबरें सामने आईं थीं कि दोनों का तलाक हो रहा है। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है और पूरा परिवार खुश है।


Click it and Unblock the Notifications