..................... Aishwarya Rai has off-shore account in Dubai netizans reaction Doesn't Rely Financially On Bachchans - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या ने विदेश में खुलवाया हुआ है ऑफ-शोर अकाउंट,पैसे के लिए बच्चन परिवार की मोहताज नहीं रहना चाहती एक्ट्रेस

Aishwarya Rai, Amitabh Bachchan,

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इन दिनों उनकी और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी लव स्टोरी फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान शुरू हुई और बाद में अप्रैल 2007 में दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद 16 नवंबर 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ।

ऐश्वर्या राय को लेकर वीडियो हो रहा वायरल

लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में बहुत तेजी से दोनों की तलाक की अफवाहें बढ़ती जा रही है। हाल ही में रेडिट पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है और इसमें दुबई में ऐश्वर्या राय के ऑफ-शोर खाते के बारे में डिटेल्स दिखाई जा रही है। दरअसल यह खता एक बिजनेस एएमआईसी पार्टनर्स लिमिटेड से जुड़ा हुआ था। जिसको साल 2009 में बंद करवा दिया गया था।

कंपनी में शामिल हैं अभिनेत्री के भाई और मां का नाम

इतना ही नहीं वीडियो में आगे यह भी दिखाया गया की कंपनी में ऐश्वर्या के अलावा तीन और निर्देशक भी शामिल थे। जिसमें उनकी वृंदा राय और उनके भाई आदित्य राय का भी नाम शामिल है। कभी तौर पर आपको बता दें कि अभिनेत्री के एम्सटर्डम में एबीएन एमरो बैंक के खाते में बहुत सारी धनराशि भी मौजूद है। हालांकि यह कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है क्योंकि इस वीडियो की प्रामाणिकता पर बहस जारी है।

नेटीज़न्स ने दी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी और एक यूजर ने लिखा कि "एश के लिए ये काफी अच्छा है। भारत सरकार के द्वारा अनावश्यक टैक्स लगने से खुद को बचाने के लिए यह कुछ भी गलत नहीं है।" एक और अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मुझे यह भी नहीं पता है कि ऑफशोर सेटअप क्या होता है, लेकिन इसके बावजूद उनका इन सब चीजों की जरूरत नहीं है। उनके पास में इंडस्ट्री में अपने काम के जरिए पर्याप्त पैसा है और वह आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है।"

अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की खबरें तेज़

इसी के अलावा आपको बता दें कि इन दिनों बच्चन परिवार में विवादों की खबरें सामने आ रही है। इतना ही नहीं टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट ने यह भी दावा किया गया है किऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में काफी लंबे समय से परेशानियां आ रही थी। लेकिन वह आराध्या के लिए एक साथ थे। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आ रही है कि ऐश्वर्या ने अपने पति का घर छोड़ अपने मायके जाकर रहना शुरू कर दिया है।

Read more about: aishwarya rai amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X