..................... Aishwarya Rai has become India richest actress see the full list Aishwarya Rai kept money in dubai - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार से झगड़े के बीच ऐश्वर्या राय बनी सबसे अमीर हीरोइन, एम्स्टर्डम और दुबई में रखा है अथाह पैसा

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती है। यहां तक कि वह अपनी अदाकारी के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए काफी पसंद की जाती हैं। फिल्मों के अलावा वह कई ब्रांड का चेहरा भी बन चुकी है और साथ ही साथ अब वह सबसे अमीर अभिनेत्री की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। हाल ही में सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री बन चुकी है।

ऐश्वर्या राय बहुत सारे प्रोजेक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा 800 करोड़ नेटवर्थ की मालकिन भी है। लिस्ट में इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और नयनतारा जैसी अभिनेत्रियां भी है। एक रेडिट यूज़र ने सबसे अमीर बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट का एक स्क्रीन ग्रैब शेयर कर दिया है। जिस पर लोग भी खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

एक रेडिट यूज़र ने वीडियो साझा किया और इसमें दुबई में ऐश्वर्या राय के ऑफशोर अकाउंट के बारे में बताया गया। यह खता एक बिजनेस, एएमआईसी पार्टनर्स लिमिटेड से जुड़ा हुआ था। बता दे कि इस साल 2009 में बंद करवा दिया गया। इस कंपनी में ऐश्वर्या के अलावा उनकी मां वृंदा राय और उनके भाई आदित्य राय भी निदेशक थे। कथित तौर पर एक्ट्रेस के एम्सटर्डम में एबीएन एमरो बैंक के खाते में बहुत सारे पैसे भी मौजूद हैं। हालांकि इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कथित तौर पर इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक लेने वाले हैं। यहां तक की खबरें तो यह भी आ रही है कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़कर मां के घर पर रहना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस पर आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X