जिस घर में बहू बनकर आईं थीं ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार ने उस बंगले पर डाल दिया ताला? अब पड़ा है वीरान!

Amitabh Bachchan Prateeksha Bungalow- अमिताभ बच्चन कई दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और आज भी लोग उनको काफी पसंद करते हैं। इस दौरान उन्होने कई शानदार फिल्में की हैं और मुंबई में अच्छी खासी प्रॉपर्टी के मालिक है।
इस वक्त भले ही बच्चन परिवार जलसा नाम के बंगले में रहता है लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का पहला बंगला ये नहीं बल्कि प्रतीक्षा है। जी हां, ये बंगला अमिताभ बच्चन के दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन ने खरीदा था।
ये वही बंगला है जिसमें अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने जन्म लिया। इस बंगले से अभिषेक की शादी हुई थी और ऐश्वर्या दुल्हन बनकर यहीं पर आईं थीं। लेकिन काफी लोग जानते हैं कि अब ये बंगला वीरान है और इसमें ताला लगा हुआ है। क्या है इसका कारण? आइए जानते हैं।
बेटी श्वेता को गिफ्ट में दिया घर
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी बेटी और बेटे को बराबर प्रॉपर्टी दी है। यही कारण है कि प्रतीक्षा उन्होने श्वेता को गिफ्ट कर दिया था और पूरा परिवार जलसा में जाकर रहने लगा था। कहा जाता है कि साल 2007 में उनकी मां तेजी बच्चन का निधन हुआ था और इसके बाद से इस घर में ताला पड़ गया था।
दशकों तक इसमें ताला लगा रहा। लेकिन इस बंगले को इन्होने आज भी वैसे ही संवारकर रखा है। जिस घर में ऐश्वर्या राय दुल्हन बनकर आईं थीं उस घर को उनको छोड़ना पड़ा था। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने बेटा और बेटी को बराबर हिस्सा देने की बात कहकर लोगों को हैरान कर दिया था और इसके बाद देश में कई माता पिता ने ऐसा किया था।
बच्चन परिवार
फिलहाल बच्चन परिवार एक साथ है लेकिन कभी कभी अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले अभिषेक-ऐश की तलाक की खबरें आईं थीं और लोग हैरान हुए थे। कहा जा रहा था कि जया बच्चन और श्वेता बच्चन की वजह से घर में क्लेश हो रहा है। हालांकि अब ऐसा नहीं है और परिवार साथ में है। अभिषेक और ऐश्वर्या अक्सर साथ नजर आते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications