..................... ऐश्वर्या राय की वजह से दो रात सो नहीं पाए थे अमिताभ बच्चन, उनकी मां से भी की बात, बड़ा खुलासा! Aishwarya Rai had an accident on the sets of Khaki, Amitabh Bachchan could not sleep for two nights - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय की वजह से दो रात सो नहीं पाए थे अमिताभ बच्चन, उनकी मां से भी की बात, बड़ा खुलासा!

amitabh bachchan aishwarya rai bachchan

Amitabh Bachchan Aishwarya Rai Bachchan- बच्चन परिवार अक्सर खबरों का हिस्सा बना रहता है। कई बार विवादों को लेकर तो कई बार फिल्मों को लेकर ये लोग छाए रहते हैं। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

दरअसल कुछ ऐसा हुआ था कि ऐश्वर्या राय की वजह से अमिताभ बच्चन रात भर नहीं सो पाए थे। दरअसल ये वक्त 2003 का था इस दौरान खाकी की शूटिंग हो रही है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार नजर आए थे।

शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या के साथ एक भयानक दुर्घटना हो गई थी जिसके बाद पूरा क्रू परेशान हो गया था। एक स्टंटमैन ने नियंत्रण खो दिया, बहुत तेज़ गाड़ी चला रहा था और फिसल गया, जिसके परिणामस्वरूप कार ऐश्वर्या की कुर्सी से जा टकराई। ये हादसा इतना भयानक था कि अक्षय कुमार को आकर कार को खींचना पड़ा और घायल ऐश्वर्या राय बच्चन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

प्रेस ने बताई मामूली चोट

अमिताभ बच्चन का कहना था कि इस घटना के बाद प्रेस ने ऐश्वर्या राय की इस चोट को काफी मामूली बताया था जो कि उनको लगातार परेशान कर रहा था। उन्होने ऐश्वर्या के मां बाप से संपर्क किया था कि क्या वो उनको अपने साथ घर ले जाना चाहते हैं तो वो किसी तरह की हवाई सेवा का इंतजाम करेंगे। रेडिफ से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वो ऐश को लेकर काफी चिंता में थे।

रात भर नहीं सोए बिग बी

अमिताभ बच्चन इस दुर्घटना से इतने हताहत थे कि वो दो रात नहीं सोए। उन्होने कहा, "दो रातों तक मैं सो नहीं सका। यह अपनी आँखों के सामने घटित होते देखना! उसकी पीठ पर कैक्टस के कांटों से घाव कर दिया गया था। उसके पैर की पिछले हिस्से की हड्डी टूट गयी है। उसे गंभीर चोटें आईं। और उनकी चोट को मामूली बताया गया।'' अमिताभ बच्चन इसको लेकर अब चर्चा में हैँ। हालांकि अब वो खुद ऐश्वर्या राय के पिता की तरह हैं क्योंकि अभिषेक बच्चन से उनकी शादी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X