..................... Aishwarya Rai got angry at a journalist people saw her saas Jaya Bachchan in her watch video - Hindi Filmibeat

VIDEO: गुस्से में बुरी तरह चिल्लाई ऐश्वर्या राय बच्चन, बहू का ये रंग देख जया-अमिताभ भी जाएंगे सीहर

Aishwarya Rai Jaya Bachchan

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री है। की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और आपको बता दें कि लोग उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। इतना ही नहीं वह हर एक सवाल का बहुत ही सटीक जवाब देती है। कई बार तो वह अपने ट्रोलर्स को भी बहुत करारा जवाब दे चुकी है। लेकिन अब एक सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय एक इवेंट में पीले रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे एक पुराने बयान को लेकर सवाल किया, जिसमे उन्होंने हॉलीवुड में शिफ्ट होने का दावा किया था। लेकिन पत्रकार की बात सुनते ही ऐश्वर्या राय ने अपना आपा खो दिया और उसे सभी फैक्ट्स दोबारा चेक करने के लिए कहा।

इस वीडियो में ऐश्वर्या राय ने पत्रकार को कहा "जरा ठहरो। मैंने कब कहा? मेरे कौन से इंटरव्यू में? नहीं पहले आप मुझे वह इंटरव्यू दिखाओ फिर हम बात करते हैं।" ऐश्वर्या ने फिर एक अन्य पत्रकार से पूछा कि क्या उन्हें बारे में कुछ पता है। तो उस पत्रकार ने मना कर दिया। ऐश्वर्या ने इस पर आगे कहा कि "मैंने कई सारी फिल्मों में काम किया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं कहीं और शिफ्ट हो जाऊंगी।"

ऐश्वर्या राय ने इस पर आगे कहा कि "अगर आपको कोई सवाल पूछना है तो पूछो। लेकिन बयान को मेरे नाम पर नहीं रखो। मैंने सबसे पहले तमिल फिल्मों में काम किया और फिर हिंदी के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काम किया। मैं कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हूं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मैं कहीं और जाकर शिफ्ट हो जाऊं।"

ऐश्वर्या राय के इस पुराने वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। कमेंट बॉक्स में एक यूजर लिखता है कि "ओह जया जी की झलक दिख रही है।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "यह तो बिल्कुल जया बच्चन जैसी लग रही थी।" एक तीसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "एक पल में मुझे लगा कि जया बच्चन है।"

Read more about: aishwarya rai jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X