Aishwarya Rai पर कॉलेज के लड़के इस तरह मारते थे लाइन, एक लेटर में लिख दिया था- 'हम तुम्हें फ्रूट केक की तरह..'

Aishwarya Rai Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल धड़काती हैं। वो जब से मनोरंजन जगत का हिस्सा बनी हैं, तभी से उन पर फिदा होने वालों की फेहरिस्त दिन-ब-दिन बढ़ी ही है। लेकिन इस बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि कॉलेज के लड़कों ने कैसे उन्हें परेशान किया था।
ऐश्वर्या राय का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है और ये वीडियो 'जीना इसी का नाम है' शो का है, जिसके होस्ट फारुख शेख होते हैं। इस शो में ऐश्वर्या राय को बुलाया जाता है और फिर उनसे उस लेटर पर चर्चा की जाती है, जो उन्हें कॉलेज में कुछ लड़कों ने लिखा था।
ऐश्वर्या उस लेटर को देखकर तिलमिला जाती हैं और बताती हैं कि उसमें लिखा था कि हम तुम्हें केक के टुकड़ों की तरह शेयर करना चाहते हैं। इस लेटर को देखने के बाद ऐश्वर्या बताती हैं कि इस लेटर की वजह से उन्हें बहुत गुस्सा आया था और वो खूब रोई भी थीं।
पिछले कुछ वक्त से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के बीच में लगातार मतभेद की खबरें सामने आ रही है। बताया यह भी जा रहा है की एक्ट्रेस ने ससुराल छोड़कर मायके में रहना शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे भी अपनी मां के यहां पर बनाया और एक भी तस्वीर अभिषेक के साथ में उनकी नहीं थी।
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अभिषेक और ऐश्वर्या अपने वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन वे आराध्या के लिए एक साथ थे। हालांकि, मीडिया इस तरह की अफवाहों से भरा हुआ है, लेकिन एक-दूसरे से प्यार करने वाले जोड़े ने कभी इन तरह खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया, और वो इन खबरों के बावजूद कई जगहों पर वो एक साथ नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications