जब ऐश्वर्या राय की फिल्म के सेट पर सलमान खान ने की थी तोड़ फोड़, शाहरुख ने बीच फिल्म से निकाल दिया था बाहर

aishwarya-rai-explosive-interview-shahrukh-replaced-her-after-salman-harrased-during-chalte-chalte

Aishwarya Rai on Salman Khan and Shahrukh Khan: फिल्म देवदास के बाद, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था। लिहाजा, जब फिल्म 'चलते चलते' में दोनों कलाकारों की साथ में आने की घोषणा हुई तो लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा गया।

लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद, रातोंरात फिल्म से ऐश को आउट कर दिया गया और रानी मुखर्जी की एंट्री हो गई। सिर्फ एक ही नहीं, ऐश को बैक टू बैक पांच फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और इसके पीछे वजह थे सलमान खान।

ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बातें की थीं। फिल्म चलते चलते के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप में काफी कड़वाहट आ चुकी थी। ऐश रिश्ता तोड़ना चाहती थीं, जिसकी प्रतिक्रिया में सलमान एक दिन चलते चलते के सेट पर पहुंचे और वहां तोड़ फोड़ करने लगे।

सलमान खान ने सेट पर पहुंचकर किया था हंगामा

फिल्म यूनिट के एक सदस्य ने उस दिन के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने पुणे से मालशेज तक ट्रक पर गाने के सीन्स को पूरा किया ही था और रात का समय था, जब हम अपने अगले लोकेशन की ओर जा रहे थे। कभी वहां सलमान दिखाई दिए और बहुत हंगामा किया। वह उन साढ़े चार घंटों के लिए बेकाबू थे। फिल्म के डायरेक्टर ने पूरे शूट को ही बंद कर दिया। हालांकि कोरियोग्राफर फराह खान नहीं चाहती थीं।"

रातों रात ऐश्वर्या फिल्म से हो गई थीं आउट

इस वाकये के बाद, शाहरुख खान ने ऐश्वर्या के साथ काम ना करने में ही बेहतरी समझी थी। शाहरूख खान अपनी फिल्म में कोई अड़चन नहीं चाहते थे, और उन्होंने ऐश्वर्या राय को रातों रात अपनी फिल्म से रिप्लेस कर दिया और रानी मुखर्जी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। ऐश्वर्या राय को इस बारे में बताया भी नहीं गया कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है और अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस बात से ऐश्वर्या राय को काफी चोट पहुंची।

सबने चुना था सलमान खान का साथ

उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीति ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन सलमान खान - ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना। और सबने सलमान को चुना। इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ।

पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया

ऐश्वर्या राय ने सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू में कहा भी कि शाहरूख ने उस वक्त उन्हें पांच फिल्मों से रिप्लेस करवाया था और उन्होंने ऐसी उम्मीद ही नहीं की थी। ये फिल्में थीं चलते चलते जिसे रानी मुखर्जी ने पूरा किया, वीर ज़ारा, मैं हूं ना, कल हो ना हो और मुन्नाभाई एमबीबीएस जिसे शाहरूख खान के साथ काजोल को ऑफर किया गया था।

सालों बाद आए साथ

सालों बाद शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय एक पार्टी में मिले और शाहरूख खान ने बीती सारी बातों के लिए ऐश्वर्या राय से माफी मांगी। दोनों सुपरस्टार्स करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी साथ दिखे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X