'मेरे पास लड़के आए हैं...' जब निजी जिंदगी को लेकर ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ने खोले राज, बोली- मैं कभी भी...

Sneha Ullal

Sneha Ullal: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिनको सेलिब्रिटीज का हमशकल भी कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिनको ऐश्वर्या राय की हमशक्ल माना जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं स्नेहा उल्लाल की। स्नेहा बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई।

कहा तो यह भी जाता है कि स्नेहा उल्लाल को ऐश्वर्या राय से शक्ल मिलने की वजह से लाइमलाइट मिली। आपको जानकर हैरानी होगी की एक्ट्रेस को सलमान खान ही इंडस्ट्री में लेकर आए थे। लेकिन अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्नेहा ने कुछ वक्त पहले लहरें के साथ में इंटरव्यू किया था। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान वह अपनी जिंदगी को लेकर बात करती हुई नजर आई। उनको साल 2005 में 'लकी: नो टाइम फॉर लव' और साल 2009 में 'काश मेरे होते' जैसी फिल्मों में देखा गया।

वायरल हो रही इस वीडियो में स्नेहा रहती है कि "मेरी जिंदगी ऐसी रही है जब हमेशा से मेरे पास लड़के आए। अपनी पूरी जिंदगी में मैं कभी भी किसी लड़के के पास नहीं गई।" जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपकी जिंदगी में कोई ऐसा है जिसके लिए हम यह कह सकते हैं कि काश मेरे होते?

स्नेहा ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मेरी जिंदगी में काश मेरे होते बहुत लोग हैं। पर मुझे पता है कि वह होंगे नहीं। क्योंकि कभी भी वह मेरे नहीं हो सकते हैं। जिनके लिए मैं ऐसा कह सकती हूं वह सब हॉलीवुड एक्टर है और वह कभी भी मेरे नहीं हो सकते हैं। इसीलिए इन तरीके की बातों पर बात करने का कोई मतलब नहीं।"

स्नेहा से सवाल किया गया कि क्या सलमान खान भी नहीं? तब उन्होंने जवाब दिया कि वह तो पहले 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में मेरे हो चुके हैं। तो नेक्स्ट चाहिए और बाद में वह हंसने लग जाती है। जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस को ऑक्टोइम्यून डिसऑर्डर नाम की एक बीमारी हो गई थी।

दरअसल आपको बता दें कि स्नेहा को यह ब्लड से जुड़ी बीमारी हुई थी। लेकिन अब वह ठीक हो चुकी है। साल 2022 में उनका फिल्म लव यू लोकतंत्र में देखा जा चुका है। इसी फिल्म से उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री में वापसी की। हालांकि एक्टिंग के दम पर उनको कुछ खास पहचान हासिल नहीं हुई। आज भी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का टैग उन पर लगा हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: sneha ullal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X