सलमान खान ने ऐश्वर्या राय से रिलेशनशिप में मांगी थी ये चीज, एक्ट्रेस नहीं थी राज़ी तो हुआ ब्रेकअप

 Aishwarya Rai And Salman Khan Breakup Reason

एक वक्त हुआ करता था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे. लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया था. दोनों के ही ब्रेकअप के कई सारे चर्चे हुए. यहां तक कि इससे जुड़े हुए कई सारे किस्से भी सामने आए. कुछ खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के समय सलमान खान और ऐश्वर्या काफी ज्यादा एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे. जिसके बाद में इन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया. लेकिन दोनों के रिलेशनशिप में बहुत ही जल्दी लड़ाई झगड़ा शुरू हो गए थे.

सलमान और ऐश्वर्या में होने लगे थे झगड़े

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप आखिरकार क्यों हुआ इसको लेकर काफी सारे मीडिया द्वारा दावे किए जा चुके हैं. वही एक किस्सा ऐसा है जो आज हम आपको बताने वाले हैं. दरअसल आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों के अनुसार सलमान, ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते को लेकर काफी ज़्यादा गंभीर थे. वह एक्ट्रेस संग शादी रचाना चाहते थे. सलमान चाहते थे की एक्ट्रेस शादी के लिए उनसे कमिटमेंट कर ले. हालांकि एक्ट्रेस को यह मंजूर नहीं था.

ऐश्वर्या ने सलमान को नहीं दिया था कमिटमेंट

कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि इस बात को लेकर सलमान और ऐश्वर्या के बीच में लड़ाई झगड़ा होने लगे थे. दरअसल ऐश्वर्या राय शादी करने की बजाय फिल्मों में काम करना चाहती थी और इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम प्राप्त करना चाह रही थी. इसी कारण उन्होंने सलमान खान से किसी तरह का कोई भी कमिटमेंट नहीं किया.

ऐश्वर्या ने सलमान से की थी डिमांड

यहां तक कि मीडिया अनुसार कुछ ऐसे दावे भी किए गए कि ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसी शर्ते सलमान के सामने रख डाली थी जिसकी वजह से इन दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गया था. शर्त यह थी कि सलमान खान अपने परिवार के साथ ना रहे और अपने भाइयों के किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा ना लगाएं. कहा जाता है कि इन्हीं सब बातों की वजह से सलमान खान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो चुका था.

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X