12 साल की आराध्या बच्चन ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी? ट्रांसफार्मेशन देख नेटीजंस ने उठाए सवाल

Has Aaradhya Bachchan Done Plastic Surgery: हाल ही में भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी जामनगर में रखी गई थी। जहां पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने लूट ली।
दरअसल आपको बता दें कि आराध्या बच्चन का हेयर स्टाइल और मेकअप देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। 12 साल की आराध्य बेबी पिंक लहंगे में इवेंट पर पहुंची और यहां पर उन्होंने न्यू हेयर स्टाइल भी कैरी किया हुआ था। वह काफी मैच्योर लग रही थी और अब इसी पर नेटीजंस ने सवाल उठा दिया है।
आराध्या बच्चन की तस्वीरों पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'ये तो 10जी की स्पीड से बढ़ती जा रही है।' कुछ लोगों ने ऐश्वर्या और आराध्या के लुक की तुलना की। हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ऐश्वर्या की बेटी ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेटीजंस का कहना है कि आराध्या बच्चन ने नोज जॉब और लिप जॉब करवा रखा है। यहां तक कि कुछ लोगों का मानना है कि आराध्या ने स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट भी लिया है। हालांकि ऐसा नहीं लगता है कि 12 साल की उम्र में उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया होगा। लेकिन फिर भी रीवा अरोड़ा भी एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने बहुत कम उम्र में लिप फिलर करवाया था।


Click it and Unblock the Notifications