..................... Aishwarya Rai daughter Aaradhya Bachchan did not have C section delivery - Hindi Filmibeat

घंटों तक बेटी आराध्या के जन्म के लिए तड़पी थी ऐश्वर्या, कैसे हुई थी एक्ट्रेस की डिलीवरी?

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। इतना ही नहीं उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या बच्चन लुक्स के मामले में अपनी मां ऐश्वर्या पर ही गई है। बता दे कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी को जान से भी ज्यादा प्यार करती है। वह कभी भी अपनी बेटी को अपनी आंखों से ओझल नहीं होने देती हैं।

नॉर्मल डिलीवरी नॉर्मल डिलीवरी से हुई थी आराध्या बच्चन

लेकिन कई बार लोगों का यह सवाल होता है कि ऐश्वर्या राय की बेटी का जन्म कैसे हुआ था? उनकी बेटी सी सेक्शन से हुई थी या फिर नॉर्मल डिलीवरी से हुई थी? आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। बता दे कि ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी आराध्या को जन्म देने के समय काफी ज्यादा दर्द झेला था। लेकिन उन्होंने इस बात को ठान लिया था कि वह नॉर्मल डिलीवरी ही करवायेंगी और इसके लिए उन्होंने घंटो तक इंतजार किया।

ऐश्वर्या ने सिजेरियन डिलीवरी से कर दिया था साफ इनकार

ऐश्वर्या राय बच्चन उन हसीनों में शुमार है जिन्होंने डिलीवरी के वक्त घंटो तक लेबर पेन को झेला और सी सेक्शन यानी कि सिजेरियन डिलीवरी से साफ इनकार कर दिया था। दरअसल यह बात साल 2011 की है जब ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट थी और 16 नवंबर साल 2011 को उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था।

जलसा से बिग बी और अभिषेक ने मीडिया को दी थी गुड न्यूज़

बेटी के जन्म से पहले ऐश्वर्या बच्चन को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था और पूरा परिवार भी उनके साथ में अस्पताल में ही रहा था। लेकिन जब बच्चन परिवार में नन्ही परी का आगमन हुआ तो जलसा से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने दोनों ने ही मीडिया के सामने इस बात की घोषणा कर दी थी।

जब अमिताभ बच्चन ने बहु पर किया नाज

बाद में अमिताभ बच्चन ने अपनी बहू यानी कि ऐश्वर्या राय की हेल्थ के बारे में भी बताया था और कहा था कि नॉर्मल डिलीवरी के साथ में बेटी का जन्म हुआ है। बहु पर गर्व जताते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि आजकल लोग सी सेक्शन से डिलीवरी करवा लेते हैं लेकिन ऐश्वर्या ने नॉर्मल डिलीवरी करवाई। ऐश्वर्या की ससुर जी ने यह भी कहा की डिलीवरी से पहले दो से तीन घंटे दर्द में बह रही लेकिन उन्होंने पेन किलर लेने से भी इंकार कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 में शादी रचाई थी और 4 साल बाद आराध्या के माता-पिता बने।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X