ऐश्वर्या राय की को-स्टार, टीवी के लिए बॉलीवुड को मारी लात, रातों-रात छाई ये हसीना, परिवार के लिए छोड़ी एक्टिंग!

Disha Vakani Career: बॉलीवुड में ऐसे कई सारे सितारे रहे हैं जिन्होंने असफलता हासिल करने के बाद टीवी की तरफ रुख किया। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड में काम करने के बाद टीवी इंडस्ट्री में रातों-रात अपनी खास पहचान बना ली। दरअसल हम बात कर रहे हैं दिशा वकानी की।
दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया भाभी का किरदार निभा कर हर किसी को इंप्रेस किया है। लेकिन आपको बता दें कि वह थिएटर से लेकर फिल्म और टीवी एक्ट्रेस भी रह चुकी है। उनके पिता भी वकानी गुजराती थिएटर के मशहूर शख्सियत हुआ करते थे। उन्होंने अपनी बेटी दिशा को भी बहुत ही कम उम्र में थिएटर भेज दिया।
चाइल्ड थिएटर आर्टिस्ट के रूप में दिशा वकानी ने अपने पिता के साथ करियर की शुरुआत की। गुजरात कॉलेज से उन्होंने ड्रैमेटिक आर्ट्स में ग्रेजुएशन भी कर लिया था। बाद में उन्हें काफी सारे नाटकों में भी देखा गया। फिर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी और ऐश्वर्या राय बच्चन की देवदास और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में नजर आई।
दिशा वकानी को इन फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाने को मिला। बाद में प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी 2050 में हाउस हेल्प के किरदार में भी उन्हें देखा गया। लेकिन फिर उन्होंने टेलीविजन के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया। टीवी पर उन्हें खिचड़ी और आहट जैसे टीवी शोज में देखा जा चुका है। लेकिन असल पहचान उन्हें तारक मेहता शो से मिली।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उन्हें जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी की पत्नी दयाबेन का किरदार निभाने को मिला। इस शो से वह घर-घर में काफी ज्यादा मशहूर हो गई। 11 सालों तक काम करने के बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली। दरअसल एक्ट्रेस ने अपने बच्चों के लिए एक्टिंग से दूरी बनाई थी और अब वह वापसी नहीं कर रही है।
दिशा वकानी ने 24 नवंबर 2015 को मुंबई के चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पाडीया के साथ में शादी कर ली थी। 2017 में उनकी एक बेटी हुई और 2022 में उनका एक बेटा भी हो गया। अब ऐक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा बिजी हो चुकी है और अपने परिवार का ध्यान रख रही है।


Click it and Unblock the Notifications