अपने ही पति की एक्स गर्लफ्रेंड की बेस्ट फ्रेंड थी ऐश्वर्या राय, फिर इस बात से टूट गई दोस्ती

हिंदी सिनेमा में दोस्त बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है और आपको बता दें कि 2 एक्ट्रेस तो शायद ही कभी बहुत अच्छी दोस्त हो सकती हैं. लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बहुत ही अच्छी दोस्त हुआ करती थी. कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि अपने करियर के शुरुआत में रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय एक साथ में वर्ल्ड टूर पर भी चली गई थी. लेकिन जब यह दोस्ती टूटी तो पूरेहिंदी सिनेमा में धमाल मच गया था.
रानी मुखर्जी से पहले फिल्म के लिए ऐश्वर्या को किया गया ऑफर
दरअसल आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान की फिल्म देवदास काफी ब्लॉकबस्टर गई थी. यहां तक कि दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फैंस का ऐसा प्यार देखकर शाहरुख खान ने ऐश्वर्या के साथ में फिल्म चलते चलते भी साइन कर ली. लेकिन अब आप यही सोच रहे होंगे कि इस फिल्म में तो शाहरुख खान के साथ में रानी मुखर्जी देखी गई थी. लेकिन आपको बता दें कि रानी मुखर्जी से पहले ऐश्वर्या को इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया था. यहां तक कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी.
सलमान खान ने सेट पर किया था हंगामा
लेकिन उस वक्त ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप हुआ था. जब सलमान को पता चला कि एक्ट्रेस शाहरुख के साथ में फिल्म कर रही हैं तो उन्होंने सेट पर जाकर हंगामा मचा दिया. सलमान की ऐसी हरकत को देख ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि शाहरुख भी काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे. इसी के चलते ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया गया और रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए हां कर दिया. लेकिन यह बात ऐश्वर्या को रास नहीं आई और दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.
ऐश्वर्या राय ने रानी मुखर्जी को नहीं किया शादी में इनवाइट
खबरों की मानें तो आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने जब अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचाई थी तो रानी मुखर्जी को इनवाइट तक नहीं किया. जिसके बाद में रानी मुखर्जी ने भी नाराजगी जताई थी और एक इंटरव्यू के दौरान इन चीजों को बताते हुए यह भी कह दिया था कि यह चीजें यही दर्शाती है कि कौन सेट पर आपका दोस्त है और कौन रियल लाइफ में आप का दोस्त है.
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की होने वाली थी शादी
लेकिन आपको बता दें कि एक वक्त ऐसा भी था जब अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की अफेयर की खबरें सामने आई थी. बताया तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं. रानी मुखर्जी और अभिषेक ने साथ में बंटी और बबली, कभी अलविदा ना कहना और युवा जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन बता दें कि जब रानी मुखर्जी ने ब्लैक फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ में किसिंग सीन फिल्माया तो जया बच्चन ने रिश्ते के लिए इंकार कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications
