ऐश्वर्या राय ने इन फिल्मों में दिए बोल्ड सीन्स, बहू के इंटीमेट सीन पर भड़क गई थीं जया बच्चन !
वैसे तो ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सहजता और खूबसूरती के लिए खूब फेमस हैं। लेकिन एक समय था जब शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन का बोल्ड सीन पर चर्चा होने लगी थीं। वह 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म में बोल्ड सीन देने के बाद काफी सुर्खियों में आई थीं। गॉस्पिस तो ये भी थे कि ऐश्वर्या राय बच्चन की सास जया बच्चन ने इस बोल्ड सीन पर आपत्ति जताई थी।
दरअसल जया बच्चन ने खुद मामी फिल्म फेस्टिवल के जरिए कहा था कि आजकल फिल्ममेकर बिजनेस और 100 करोड़ी लालच के चलते कला को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा था कि एक समय था जब केवल आर्ट पर फिल्में बना करती थीं लेकिन अब तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है। इसके चलते वह अपनी सीमा को लांघ रहे हैं।
जया के इस बयान को बहू ऐश्वर्या से जोड़कर देखा जाने लगा था। हालांकि जया ने इस दौरान किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया था। वह साधारण तौर पर फिल्मों और सीन्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। बता दें फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत रोल में नजर आईं। उन्होंने रणबीर के साथ इंटीमेट सीन भी शूट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











