हमेशा काले कपड़े ही क्यो पहनकर सफर क्यों करती है ऐश्वर्या राय, ये है इसके पीछे का टोटका
Aishwarya Rai Black Clothes Astrology: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय खूबसूरती और जबरदस्त एक्टिंग के साथ साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। हालांकि पिछले काफी उनके लुक्स को रीड करते हुए ये गौर कर रहे हैं कि ट्रैवलिंग के समय वो ऊपस से नीचे तक पूरी तरह काले लिबास में ही दिखाई देती हैं।

पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय बच्चन के जितने भी एयरपोर्ट लुक्स सामने आए हैं उनमें उनके ब्लैक आउटफिट्स, ब्लैक फुटवियर से लेकर ब्लैक बैग ही देखने को मिलते हैं।
इसका जिक्र कई बार सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में भी करते दिखाई देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफर में काले कपड़ों को लेकर एस्ट्रोलॉजी का क्या कहना है।
ज्योतिष के अनुसार, काले कपड़े शनि देव को प्रसन्न करते हैं और शनि साढ़े साती का प्रभाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करते हैं।
खासकर शनिवार को. वहीं, इसके नुकसान ये हैं कि काला रंग शोक, निराशा और अशुभता से जुड़ा है, जिससे शुभ कार्यों में पहनने से बचना चाहिए और यह नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित कर सकता है, गुस्सा व तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए इसे हर समय पहनना उचित नहीं माना जाता।
फायदे (ज्योतिष और आध्यात्म के अनुसार)
शनि देव की कृपा: शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा मिलती है।
शनि साढ़े साती में राहत: यह शनि साढ़े साती के बुरे प्रभावों को कम करने में मदद करता है।
नकारात्मक ऊर्जा से बचाव: यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है और मानसिक ढाल (mental shield) की तरह काम करता है।
आत्मविश्वास: यह आत्मविश्वास, गंभीरता और शक्ति का प्रतीक है, जिससे फोकस बढ़ता है।
भावनात्मक स्थिरता: यह मानसिक स्थिरता और दबाव को संभालने में मदद करता है।
नुकसान (ज्योतिष और मान्यताओं के अनुसार)
अशुभता: इसे दुर्भाग्य, शोक, निराशा और अंधकार का प्रतीक माना जाता है, इसलिए शुभ अवसरों पर वर्जित है।
नकारात्मकता: लगातार पहनने से व्यक्ति की सोच में नकारात्मकता आ सकती है और गलत फैसले हो सकते हैं।
समस्याएं: कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह जीवन में बाधाएं और आर्थिक नुकसान कर सकता है, खासकर कुछ खास राशियों और समय पर।
मानसिक प्रभाव: यह गुस्सा, दुख और तनाव को बढ़ा सकता है।
काले कपड़े ज्योतिष और आध्यात्म में दोधारी तलवार की तरह हैं। शनि से संबंधित कार्यों (शनिवार, साढ़े साती) के लिए फायदेमंद, जबकि शुभ और रोजमर्रा के जीवन में नकारात्मकता के कारण इनसे बचना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications

















