..................... Aishwarya Rai Bachchan was once called an admant woman by her brother Aditya Rai video viral - Hindi Filmibeat

Aishwarya Rai के सगे भाई ने इस गंदी आदत का किया था खुलासा, हैरान एक्ट्रेस ने नेशनल टेलीविजन पर कही थी ये बात

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। एक्ट्रेस को आए दिन अपने विनम्र व्यवहार और दिलदार छवि के लिए तारीफें मिलती हैं लेकिन एख बार नेशनल टेलीविजन पर ही ऐश्वर्या के भाई ने उनकी खिलाफत में कुछ ऐसा बोल दिया था कि ऐश्वर्या हैरान रह गई थीं।

अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या को एक बार उनके अपने सगे भाई आदित्य राय ने जिद्दी कह दिया था। अपने भाई के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर खुद ऐश्वर्या हैरान रह गई थीं। बॉलीवुड डीवा का पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आ रहा है, जहां एक्ट्रेस को दिवंगत एक्टर फारूक शेख के एक सेलिब्रिटी चैट शो में देखा जाता है, जहां वह आदित्य राय से ऐश्वर्या के बारे में एक आदत बताने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं, जो उन्हें पसंद नहीं है।

कैमरे पर बेहद शर्मीले दिखने वाले आदित्य ने अपनी बहन ऐश्वर्या को जिद्दी कहा और ऐश्वर्या के चेहरे के बदलते एक्सपेशन देखकर आदित्य ने बाद संभालने की कोशिश की और कहा कि ऐश्वर्या मजबूत इरादों वाली लड़की हैं। इन सबके जवाब में ऐश्वर्या ने कहा कि भाई-बहन के बीच ये सब बातें तो होती रहती हैं।

आपको बता दें ऐश्वर्या अपनी फैमिली से काफी लगाव है। उनका अपने भाई-बहन और मां बृंदा राय के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। दरअसल ऐश्वर्या ज्यादातर समय अपनी मां के साथ रहना पसंद करती हैं, खासकर अपने पिता को खोने के बाद।

ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर बच्चन परिवार में विवाद को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा के बीच झगड़े के कारण बच्चन परिवार में लगातार झगड़ा होता रहता है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या बच्चन से अलग हो गईं। लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं और किसी भी बच्चन सदस्य ने इन लगातार अटकलों पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X