PicsAlert..आखिर क्यों #VIRAL हो रही हैं ऐश्वर्या की लाल साड़ी वाली ये तस्वीरें...!
लाल साड़ी में नज़र आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, शानदार तस्वीरें।
इन दिनों पूरे देश में गणेश पूजा धूमधाम से की जा रही है। बहुत लोगों ने अपने अपने घर में गणपति स्थापित किए हैं और लगातार वसर्जन का दौर जारी है। बॉलीवुड सितारे भी इस पर्व को काफी धूमधाम से मना रहे हैं। इसी कड़ी में शामिल होते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन भी 'लालबाग के राजा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं।
Recommended Video

Aishwarya Rai Bachchan looks GORGEOUS in Red Saree at Lalbaugcha Mandir | FilmiBeat

इस दौरान ऐश्वर्या ने गणपति बप्पा के चरण छूए और उन्हें नमन किया। ऐश्वर्या इस मौके पर सुर्ख लाल रंग की साड़ी के साथ लाल बिंदी लगाकर पहुंचीं जहां हर किसी की नज़र उन्हीं पर आकर थम गई थी। वाकई में ऐश काफी खूबसूरत लग रही हैं।
सिंपल मेकअप के साथ ऐश्वर्या ने अपने बालों का बन बनाया हुआ था वहीं उन्होंने अपने जूड़े में गजरा भी लगाया हुआ था। लाल बिंदी और गोल्ड के टॉप्स उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications