..................... Aishwarya Rai Bachchan took Vivek Oberoi to Cannes Film Festival against Salman Khan - Hindi Filmibeat

Aishwarya Rai के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में नजर आए Vivek Oberoi, वीडियो वायरल होते ही मचा हंगामा

aishwarya

Aishwarya Rai Vivek Oberoi Viral Video: 1 अप्रैल, 2003 की बात है, जब विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ इतिहास की सबसे बदनाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान खान पर की आरोप लगाए थे और इन आरोपों ने मनोरंजन इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी।

Aishwarya Rai के साथ नजर आए Vivek Oberoi

बताया जाता है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या और विवेक रिलेशनशिप में थे। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा जा सकता है। ये उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद का ही वीडियो है। इस वीडियो में ऐश्वर्या और विवेक के साथ एक्ट्रेस की मां भी नजर आ रही हैं।

Abhishek Bachchan तलाक के पोस्ट को किया लाइक

ये वीडियो उस वक्त सामने आया है, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर हिलोरे मार रही हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लाइक किया, जिसमें तलाक की मुश्किलों और इसके बढ़ते चलन के बारे में चर्चा की गई है और एक्टर की इस हरकत ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा क्योंकि उन्हें लगा कि उनके और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

Reddit के जरिए, एक फैक्ट भी सामने आया कि अभिषेक बच्चन के तलाक वाले पोस्ट को पसंद करने के कारण इसमें डॉ. जिरक मार्कर के इनपुट हैं, जो ऐश्वर्या राय के करीबी दोस्त हैं। जिन्हें नहीं पता, मार्कर ऐश्वर्या के साथ कई साल पहले फारूक शेख के शो 'जीना इसी का नाम है' में भी दिखाई दिए थे।

Abhishek Bachchan से रोज लड़ती हैं Aishwarya Rai?

इस बीच एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वह अभिषेक से हर रोजो झगड़ती हैं। 2010 में वोग से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने कहा, "ओह, हर रोज।" अभिषेक ने समझाया, "लेकिन वे झगड़े नहीं, वे सीरियस नहीं हैं, वे हेल्दी झगड़े हैं। वर्ना जिंदगी बहुत ऊबाऊ हो जाएगी।"

Read more about: aishwarya rai vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X