संपत्ति के मामले में कई बॉलीवुड एक्टर को पीछे छोड़ आगे निकली ये हसीनाएं, लिस्ट में नाम देख चौंक जाएंगे आप

Richest Bollywood actresses: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने काम, अपने स्टाइल, अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। और जब बात प्रोपटी की आती हैं, तो इन हसीनाओं को कोई जवाब नहीं है, करोड़ो की मालकिन हैं ये। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक की, जिन्होंने कमाई के मामले में कई सारे बॉलीवुड एक्टर को पीछे छोड़ दिया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
'ज़ी बिजनेस' के मुताबिक बिग बी की बहु और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 828 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं।
प्रियंका चोपड़ा
पूर्व 'मिस वर्ल्ड' प्रियंका चोपड़ा 580 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेस वास्तव में अपनी सफलता से विश्व स्तर पर धूम मचा रही हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 557 करोड़ रुपए है।
करीना कपूर खान
पटोदी खान की बहु और सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हैं इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। करीना की कुल संपत्ति 440 करोड़ रुपए है।
दीपिका पादुकोण
पठान फिल्म से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उनकी संपति 314 करोड़ रुपए हैं।
अनुष्का शर्मा
भारतीय किक्रेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु्का शर्मा हमेशा ही अपने काम के लिए जानी जाती है। इस लिस्ट में अनुष्का 255 करोड़ रुपए के साथ छठे स्थान पर हैं।
माधुरी दीक्षित नेने
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 248 करोड़ रुपए के साथ 7वें नंबर पर हैं। जाहिर है कि माधुरी लंबे समय से सिनेमा जगत में एक्टिव हैं और अभी भी काम कर रही हैं।
कैटरीना कैफ
विक्की कौशल की पत्नी और बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस लिस्ट में 217 करोड़ रुपए के साथ 8वें नंबर पर हैं। फैंस की पसंदीदी अभिनेत्रियों में कैटरीना कैफ हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।
श्रद्धा कपूर
आशिकी 2 फिल्म से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर 112 करोड़ रुपए के साथ 9वें नंबर पर इस लिस्ट में आती हैं। जाहिर है कि श्रद्धा एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सिंगर भी हैं।
जैकलीन फर्नांडिस
अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने विवादों को लेकर हमेशा ही खबरों में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इस लिस्ट में 101 करोड़ रुपए के साथ 10वें स्थान पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
