जब एक किस की वजह से Aishwarya Rai को मिलने लगे थे लीगल नोटिस, लोगों ने लगाए थे ऐसे-ऐसे आरोप

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Video: ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में से एक हैं। इस एक्ट्रेस को लाखों लोग पसंद करते हैं और कई बार उन्हें एक एक्ट्रेस होने की कीमत भी चुकानी पड़ती है। अपनी फिल्मों में इंटीमेट और किसिंग सीन कम ही करने वाली ऐश्वर्या को एक बार कानूनी नोटिस मिल गया था।

ऐश्वर्या राय ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि स्क्रीन पर किसिंग सीन करने पर उन्हें कानूनी नोटिस मिला था। पोन्नियिन सेलवन एक्ट्रेस का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर फिर से सामने आ रहा है, जहां ऐश्वर्या एक इंटरव्यूवर के साथ खुलकर बात करती हैं और बताती हैं कि कैसे उन्हें स्क्रीन पर बोल्ड होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे देश के कुछ लोगों से कानूनी नोटिस मिला और कहा गया कि आप एक सम्मानित हस्ती हैं, आप हमारे देश की लड़कियों के लिए एक उदाहरण हैं, आपने अपना जीवन इतने शानदार तरीके से जीया है, आपने जो स्क्रीन पर किया उससे वो लड़कियां कंफर्टेबल नहीं हैं, तो आपने ऐसा क्यों किया?'

आगे ऐश्वर्या बोलीं- 'मैं सिर्फ एक एक्ट्रेस हूं और अपना काम कर रही हूं, और यहां मुझसे दो से तीन सेकंड के कुछ सीन के लिए सफाई देने के लिए कहा जा रहा है। तीन घंटे की फिल्म। इस सीन से पहले भी कई एक्टर्स ने किस किया है और आज तक करते आ रहे हैं।'

ऐश्वर्या ने आगे कहा- 'हमारी भारतीय संस्कृति में प्यार का सार्वजनिक प्रदर्शन अभी भी आम बात नहीं है। आज भी एक्टर्स अपने किसिंग सीन को लेकर बहुत कंफर्टेबल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जो काम वेस्ट सिनेमा में किया जाता है, वही काम भारतीय सिनेमा में किया जाता है और इसी तरह फैंस उनसे जुड़ते हैं।'

अपनी शादी और आराध्या के बाद, ऐश्वर्या ने साबित कर दिया कि वह अभी भी अच्छी फिल्में चुन सकती हैं और 'ऐ दिल है मुश्किल' इसका एक उदाहरण है। ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' में देखा गया था, जहां उन्होंने फिल्म में एक शाही रानी की भूमिका निभाई थी और चियान विक्रम के साथ उनकी जोड़ी बनाई थी।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X