..................... Aishwarya Rai Bachchan's first look in Ponniyin Selvan look her old photo from devdas to jodha akbar। पोन्नियिन सेलवन से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक आया सामने यहां पर देखिए ऐश्वर्या की देवदास, जोधा अकबर फिल्मों की पुरानी फोटो - Hindi Filmibeat

'पोन्नियिन सेलवन' से पहले जब 5 बार ऐश्वर्या राय बच्चन दिखीं बला की खूबसूरत, कातिलाना महारानी लुक

मणि रत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन भाग 1 से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला लुक देख हर किसी की नजर ठहर गई है। खूबसूरती और ग्लैमरस में ऐश्वर्या राय बच्चन का रंग सदाबहार है। वह एक बार फिर से इस महारानी लुक से साबित हो चुका है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या की यह कमबैक फिल्म इसी नाम की एक तमिल नॉवेल पर बनी है। मणिरत्नम ने इस बार अपनी फिल्म को पोन्नियिन सेलवन, 1955 में लिखी एक तमिल नॉवेल पर बनाया है।

दक्षिण के शक्तिशाली चोला वंश शासक राजाराज चोला I की कहानी को लार्जर देन लाइफ सिनेमा के जरिए पर्दे पर बखूबी उतारने की कोशिश की है। दिलचस्प यह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक खूबसूरत खलनायिका की भूमिका निभा रही हैं। आप सभी को याद हो कि ऐश्वर्या की सबसे यादगार फिल्म में हम दिल दे चुके सनम शामिल है।

aishwarya rai bachchan,

जहां पर नंदिनी के किरदार में ऐश्वर्या चांद बनकर पर्दे पर उतरती थीं। इस बार विलेन की भूमिका में वह नंदिनी के किरदार में ही पर्दे पर छाने जा रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से ऐश्वर्या के उन दिनों की फोटो पर नजर डालते हैं जब देसी और विदेशी स्टाइल में ऐश्वर्या ने अपने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर शादी के पहले तक पर्दे पर रोशनी बिखेर दी है। यहां देखिए ऐश्वर्या की वो 5 तस्वीरें जहां उनकी कातिलाना अदा आपका दिल लुट ले जाएगी।

ऐश्वर्या राय बच्चन पुराना फोटोशूट

ऐश्वर्या राय बच्चन पुराना फोटोशूट

ऐश्वर्या राय बच्चन की यह उन दिनों की फोटो है जब उन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा था। ऐश्वर्या राय बच्चन का यह फोटोशूट इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है। जहां पर सफेद ड्रेस, मोती की माला और खुले बालों के साथ ऐश्वर्या परी दिखाई दे रही है।

देवदास में बेहद खूबसूरत

देवदास में बेहद खूबसूरत

साल 2022 में संजय लीला भंसाली की देवदास फिल्म ने पर्दे पर ऐश्वर्या की बंगाली खूबसूरती का जादू बिखेर दिया था। ऐश्वर्या इस फिल्म के हर फ्रेम में बेहद लाजवाब दिखाई दी है। वैसे तो इस फिल्म में वह बार जब भी स्क्रीन पर आयी हैं तो कमाल की दिखाई दी हैं। लेकिन इस फिल्म का उनका सबसे खूबसूरत लुक यह माना गया है।

जोधा की भूमिका में ऐश्वर्या

जोधा की भूमिका में ऐश्वर्या

साल 2008 में रिलीज हुई जोधा अकबर में जोधा की भूमिका में ऐश्वर्या का रानी लुक आज तक लोगों के दुल्हन लुक के लिए कॉपी किया जाता है। ऐश्वर्या इस फिल्म में किसी राजकुमारी से कम नहीं दिखाई दी हैं।

उमराव जान में ऐश्वर्या का लुक

उमराव जान में ऐश्वर्या का लुक

साल 2006 में रिलीज हुई उमराव जान। इस फिल्म में ऐश्वर्या की खूबसूरती ने उनके फैंस की जान ले ली। हर फ्रेम में ऐश्वर्या को देख आप भी सलाम कहने से खुद को रोक नहीं पायेंगे। ऐश्वर्या इस फिल्म में भी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों से कहर ढाती हुई दिखाई दे रही थीं।

ऐश्वर्या की पुरानी Rare फोटो

ऐश्वर्या की पुरानी Rare फोटो

गौरतलब है कि ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म 2018 में फन्ने खां रही है। 2016 में करण जौहर की ए दिल है मुश्किल में भी वह एक खास भूमिका में दिखाई दी हैैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X