..................... Aishwarya Rai Bachchan Revealed How Her In-Laws Reacted After She Won The Padma Shri Award - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार को लेकर ये क्या बोल गई ऐश्वर्या राय- जब मुझे पद्मश्री से नवाजा गया तब ससुराल वालों ने कहा...

Aishwarya Rai, Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Abhishek Bachchan

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दे कि उनकी फिल्में भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। लेकिन इन दिनों ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सामने आ रही है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि जब एक्ट्रेस को पद्मश्री से सम्मानित किया गया तो ससुराल के लोगों का उनके प्रति कैसा रिएक्शन था।

ऐश्वर्या को मिल चुका है पद्मश्री

साल 2009 के एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने सिर्फ पति अभिषेक नहीं बल्कि अपने सास ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की भी खूब तारीफ की थी। इसी साल ऐश्वर्या को पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस की खुशी साफ झलक रही थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनको सरकार की तरफ से देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दिया गया है।

कैसा था ससुराल वालों का रिएक्शन?

ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान पद्मश्री से सम्मानित होने और अपने ससुराल वालों के रिएक्शन को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि "यह बहुत ही अद्भुत अनुभव था। मैं अपने माता और पिता की ऋणी रहूंगी।मैं इसको उन्हीं को समर्पित करती हूं। यह काफी ज्यादा खास था जब मेरे ससुराल वालों ने मुझसे कहा कि हम परिवार में पांचवें पदम श्री का स्वागत कर रहे हैं।"

ऐश्वर्या ने पति अभिषेक की खूब की तारीफ

इसी इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपने पति अभिषेक की भी खूब तारीफ की। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे दुनिया में सबसे अच्छे पति मिले हैं क्योंकि यह उनकी ताकत को दिखाता है कि वह हर अवसर पर सार्वजनिक तौर पर अपनी पत्नी के साथ में खड़े होते हैं। यहां तक कि उनकी खूब सराहना भी करते हैं।"

बच्चन परिवार में ज्यादातर सदस्यों को मिल चुके हैं पद्मश्री

बच्चन परिवार में इससे पहले अमिताभ को साल 1984 में पद्म श्री और साल 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उनके पिता दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन को भी साल 1976 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। तो वही अमिताभ की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन को साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X