..................... Aishwarya Rai Bachchan Net Worth at the age of 52 will shock you, today is her Birthday - Hindi Filmibeat

52 साल की उम्र में कमाई के मामले में नंबर 1 हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, नेट वर्थ जानकर हिल जाएंगी सभी हीरोइनें

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Net Worth : ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही फिल्मों में काम करें या ना करें लेकिन चर्चा में बनी रहती हैं। कहीं वो किसी इवेंट का हिस्सा बनती हैं तो कभी रैंप पर नजर आती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि 52 साल की उम्र में उनकी नेट वर्थ क्या है? आज ऐश का जन्मदिन है और वो 52 साल की हो चुकी हैं। साल 2025 तक, ऐश्वर्या की अनुमानित कुल संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कितनी है ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ

ऐश्वर्या राय इस वक्त सोशल मीडिया पर कमाल कर रही हैं। ऐश्वर्या भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन इस वक्त उनकी अनुमानित नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये है। इस आंकड़े की मानें को आज ऐश्वर्या राय बच्चन से अमीर और सफल अभिनेत्री इंडिया में कोई नहीं है।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में इतनी कमाई नहीं करती हैं बल्कि उनकी कमाई फिल्मों के अलावा कई सालों के स्मार्ट फ़ैसलों की वजह से है। इस लिस्ट में ग्लोबल ब्रांड डील्स और एक शानदार लाइफस्टाइल शामिल है। यही कारण है कि ऐश्वर्या राय जनरेशन को प्रभावित करती हैं।

कई ब्रांड्स से आते हैं पैसे

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या ब्रांड एंडोर्समेंट और अंतरराष्ट्रीय पार्टनरशिप्स से काफी बेहतरीन कमाई करती हैं। कुछ ब्रांड्स की बात करें तो लॉरियल, लॉन्गिनेस और नक्षत्र जैसे लग्ज़री ब्रांड्स से वो जुड़ी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस तस्वीरें के साथ लगातार जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा इंतजार कर रहे हैं कि कब ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों में धमाकेदार वापसी करेंगी। लंबे समय से वो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X