'हीरोइन' बनने के लिए ऐश्वर्या ने छुपाई थी प्रेग्नेंसी, पोल खुलते ही कर दी गईं रिप्लेस

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा है और आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनकी फिल्म पोन्नीयम सेलवन 2 आई थी. जिसको लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा सुर्खियों में भी बनी रही थी. इस फिल्म में उनकी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया था. लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक फिल्म में काम करने के चक्कर में अपनी प्रेगनेंसी की खबर तक को छुपा लिया. दरअसल हम बात कर रहे हैं मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन की. जिसमें एक्ट्रेस को लीड रोल निभाना था और इसी वजह से उन्होंने प्रेगनेंसी की खबर को छुपाया था. जब यह खबर सामने आई तो पूरी इंडस्ट्री में बवाल मच गया.
ऐश्वर्या राय ने एक फिल्म के लिए प्रेगनेंसी को छुपाया
कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि साल 2011 में फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म हीरोइन पर काम कर रहे थे. इस फिल्म के लीड रोल के लिए उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को चुना. मधुर भंडारकर ने तकरीबन डेढ़ साल तक इस पर रिसर्च करने के बाद में फिल्म को बनाने का फैसला लिया था. फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में कई सारी अन्य एक्ट्रेसेस भी शामिल थी. इस फिल्म में कई सारे एडल्ट सीन भी थे. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मधुर भंडारकर के पैरों तले जमीन खिसक गई.
प्रेगनेंसी की खबरें सामने आते ही डायरेक्टर ने ऐश्वर्या को किया फिल्म से बाहर
कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि जब फिल्म की शूटिंग होने लगी तो मधुर भंडारकर को इस बात का पता चला कि ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेगनेंट है. इस बात को सुनते ही मधुर भंडारकर काफी ज्यादा शॉक हो गए थे. बताया जाता है कि डायरेक्टर को ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी के बारे में मीडिया से जानकारी मिली थी. जिसके बाद में डायरेक्टर ऐश्वर्या पर काफी नाराज हुए और उन्होंने सीधा एक्ट्रेस को इस फिल्म से बाहर कर दिया. जिसके बाद में इस फिल्म के लिए करीना कपूर को कास्ट किया गया.
सेट पर गिर गई थी मधुर भंडारकर की एसोसिएट
एक इंटरव्यू के दौरान मधुर भंडारकर ने हीरोइन फिल्म को लेकर यह भी कहा था कि 8 दिन शूट हो गया था और तब मेरी एसोसिएट डायरेक्टर सेट पर फिसल गई थी. उसे गिरने की वजह से चोट भी आ गई थी. मधुर भंडारकर ने आगे यह भी बताया कि आज जब ऐश्वर्या राय को देखता हूं तो मुझे काफी दुख होता है. अगर एसोसिएट की जगह ऐश्वर्या गिर जाती तो मैं कभी भी खुद को माफ नहीं कर पाता.
मधुर भंडारकर ने दिया बयान
मधुर भंडारकर ने इसी इंटरव्यू के आगे कहा कि फिल्म में कई सारे ऐसे सीन थे जो कि दिमाग पर भी असर डाल सकते थे. इसी के साथ साथ एक्ट्रेस को फिल्म में स्मोकिंग सीन भी करने के लिए कहा गया था. प्रेगनेंट लेडी के लिए स्मोकिंग खतरनाक हो सकता है. डायरेक्टर ने आगे कहा कि जब हमें इस बात का पता चला कि ऐश्वर्या 4 महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी है, लेकिन इंडस्ट्री भरोसे पर चलती है जो कि ऐश्वर्या राय ने तोड़ दिया. बताया जाता है कि फिल्म में हीरोइन के बाद में ऐश्वर्या के साथ-साथ बच्चन परिवार के साथ भी भंडारकर के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो गए.


Click it and Unblock the Notifications











