PICS: 15 साल पहले.. ऐश्वर्या राय का 'खास' लम्हा.. शाहरूख खान थे साथ!
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2016 में एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन सबसे फिदा करने के लिए तैयार हैं। जी हां, साल 2015 की तरह कोई शक नहीं कि ऐश इस बार फिर वहां बॉलीवुड को सिर ऊंचा कर आएंगी। ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ कान्स के लिए निकल चुकी हैं।
इस साल ऐश्वर्या राय को कान्स का हिस्सा हुए 15 साल हो गए हैं। लिहाजा, हमने सोचा क्यों ना उस दिन को याद किया जाए, जब ऐश पहली बार कान्स का हिस्सा बनी थीं। जी हां, साल 2002.. फिल्म देवदास की स्क्रीनिंग..

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'देवदास' की स्क्रिनिंग कान्स फिल्म फेस्टिवल 2002 में की गई थी। इस मौके पर निर्देशक समेत ऐश और शाहरूख ने भी शिरकत ली थी। हम यहां उसी समय की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं, जहां आप विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और रोमांस के बादशाह शाहरूख खान को देख सकते हैं। यह दोनों एक्टर्स के लिए काफी खास लम्हा था।
हालांकि ऐश की स्टाइल को यहां खान पसंद नहीं किया गया था। लेकिन बॉलीवुड के लिए यह काफी गर्व से भरा समय था। उसके बाद से ऐश लगातार कान्स का हिस्सा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications