ऐश्वर्या राय बच्चन के मॉडलिंग के दिनों की खूबसूरत RARE तस्वीरें, नजरें नहीं हटेगी
पूर्व विश्व सुंदरी और फिल्म अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आज यानि की 1 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि ऐश की फैन फॉलोइंग आज भी काफी तगड़ी है।
47 वर्षीय ऐश्वर्या राय ना सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि तमिल, तेलुगु और कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी नाम कमा चुकी हैं। अब भले ही ऐश कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन उनके काम की सराहना आज भी की जाती है। ऐश ने फिल्म इंडस्ट्री में 2 दशक से ज्यादा का वक्त गुजारा है।

ऐश की आखिरी बॉलीवुड फिल्म थी फन्ने खां, जो 2018 में रिलीज हुई थी। वहीं, फिलहाल दो- तीन फिल्मों से उनका नाम जुड़ा है, लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 2009 में पद्मश्री से सम्मानित और दो फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकीं ऐश्वर्या को फ्रांस में भी सम्मानित किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications