..................... Aishwarya Rai Bachchan Birthday | Aishwarya Rai Bachchan rare- unseen pics from modelling days - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या राय बच्चन के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें, 9वीं क्लास में किया था पहला एड, नजरें नहीं हटेगी!

aishwarya-rai-bachchan-birthday-aishwarya-rai-rare-unseen-pics-from-modelling-days-will-shock-you

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज (1 नवंबर) अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फिल्म सेलेब्स और फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर इस खास मौके की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कोई शक नहीं कि दशकों से ऐश ने अपने काम के जरीए करोड़ों दिलों पर राज किया है।

50 वर्षीय ऐश्वर्या राय ना सिर्फ हिंदी सिनेमा में बल्कि तमिल, तेलुगु और कुछ अंग्रेजी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड को ग्लोबल स्तर तक ले जाने में उनका बड़ा हाथ रहा है। अब भले ही ऐश कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन उनके काम की सराहना आज भी की जाती है।

2009 में पद्मश्री से सम्मानित और दो फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकीं ऐश्वर्या को फ्रांस में भी सम्मानित किया जा चुका है। ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था, उसके बाद से आज तक सभी ऐश के दीवाने हैं।

9 साल में किया था पहला विज्ञापन

बता दें, मिस वर्ल्ड बनने से भी पहले ऐश काफी चर्चित मॉडल थीं। एक्ट्रेस ने काफी कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरु कर दी थी। उन्होंने पहला एड कैमलिन पेंसिल का किया था.. जब वे 9वीं क्लास में थीं। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश ने कहा था कि एक्ट्रेस बनना कभी उनका ख्वाब नहीं था। लेकिन वक्त के साथ वो इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन गईं।

ऐश्वर्या की एक स्कूल टीजर ने उन्हें मॉडलिंग में हाथ आज़माने की सलाह दी थी। साल 1994 में ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब जीत गईं.. उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1997 में किया फिल्मों में डेब्यू

17 साल की उम्र में ऐश्वर्या ने फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी। 1994 में ऐश ने विश्वसुंदरी प्रतियोगिता जीती। फिर मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरूवर से ऐश ने 1997 में एक्टिंग क्षेत्र में कदम रखा। इसी साल ऐश की पहली हिंदी फिल्म थी- "और प्यार हो गया", जिसमें वो बॉबी देओल के साथ नजर आई थीं।

ऐश्वर्या एक मात्र ऐसी भारतीय सेलेब्रिटी बनीं, जिन्होंने पेप्सी और कोकाकोला दोनों प्रतिस्पर्धी ब्रांड का विज्ञापन किया है। ऐश पेप्सी विज्ञापन से ही लोकप्रिय हुई थीं। साथ ही ऐश को अब तक चुनी गईं मिस वर्ल्ड में वोटिंग के आधार पर दो बार (2000, 2010) सबसे ज्यादा खूबसूरत महिला घोषित किया गया है।

Read more about: aishwarya rai bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X