..................... Aishwarya Rai Bachchan became India richest actress Despite giving 11 flop films Aishwarya Rai net worth and property - Hindi Filmibeat

11 फ्लॉप फ़िल्में देकर भी ये हैं भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री, फिल्म में लेने के लिए तरसते हैं डायरेक्टर्स

Aishwarya Rai

आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं वह भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम बन चुकी है। 49 साल की उम्र में भी वह एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में वह अपनी एक्टिंग का जादू चला रही है। यहां तक कि वह मिस वर्ल्ड भी बन चुकी है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की।

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर साल 1973 में मैंगलोर में हुआ। उनके पिता कृष्णराज एक जीव विज्ञानी हुआ करते थे और उनकी मां वृंदा एक हाउसवाइफ हुआ करती है। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में एक इंजीनियर है। हालांकि एक्ट्रेस बचपन से हीरोइन नहीं बनना चाहती थी। वह मेडिसिन के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग को चुना।

ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से ही बहुत खूबसूरत हुआ करती थी और इसीलिए वह मॉडलिंग भी करती चली गई। वह अक्सर बेटी कंपटीशन में भी हिस्सा लिया करती थी। साल 1994 में वह मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीती थी। इसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गई और बाद में साल 1997 में तमिल फिल्म इरुवर से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद में इस साल ऐश्वर्या राय ने 'और प्यार हो गया' फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। हालांकि एक्ट्रेस के दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। इसके बाद साल 1999 में फिल्म अब लौट चलें रिलीज हुई और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।एक्ट्रेस ने सलमान खान के अलावा शाहरुख खान, अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे कई सुपरस्टार्स के साथ में काम किया है।

ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत में ही दो बड़ी फ्लॉप फिल्में दे दी थी और अब तक उन्होंने 7 डिजास्टर फिल्में भी दी है। हालांकि इसके बावजूद भी उनकी पापुलैरिटी में कोई भी कमी देखने को नहीं मिली है। ऐश्वर्या अभी तक अपने पूरे करियर में 11 फ्लॉप फिल्में दे चुकी है। इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।

800 करोड रुपए की अनुमानित संपत्ति के साथ में ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री मानी जाती है। इसी के अलावा आपको बता दें कि वह एक फिल्म के लिए 10 करोड़ और एक विज्ञापन के लिए 6 से 7 करोड़ का चार्ज लिया करती हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचाई और अब दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन भी हो चुकी है।

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X