सब कुछ भूलकर ससुर अमिताभ संग ऐसी हरकते करनी लगी बहू ऐश्वर्या, भड़के बिग बी बोले- बंद करो....

बच्चन परिवार बॉलीवुड का एक ऐसा परिवार है जो हमेशा सुर्खियों में रहता है. फिर चाहे वह अमिताभ बच्चन हो या उनकी पोती आराध्या या फिर बच्चन परिवार की सबसे खूबसूरत बहू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, यह हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है. लेकिन इन दिनों ससुर और बहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय की हरकत से नाराजगी जाहिर करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय का यह एक थ्रोबैक वीडियो है. जिसमें वह मीडिया से रूबरू होते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में अभिनेत्री खुशी से चिल्लाते हुए ससुर अमिताभ बच्चन को गले लगा रही है. तो वही बहू ऐश्वर्या राय की हरकत से तंग आकर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'आराध्या की तरह व्यवहार'करना बंद करो. हालांकि बाद में वह इस पल को इंजॉय करते दिखाई देते हैं.सोशल मीडिया पर अमिताभ और ऐश्वर्या का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों कलाकारों के फैंस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और तरह तरह के कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अभिनेता अभिषेक बच्चन से साल 2007 में शादी की थी. शादी के बाद 2011 में यह कपल माता-पिता बना था.लेकिन प्रेगनेंसी पर भी बच्चन परिवार काफी सुर्खियों में रहा था. जिस तरह अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था, उसी तरह से प्रेगनेंसी की खबर से भी हर कोई दंग रह गया था. बताया जाता है कि जब ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट थी ,तब उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' को साइन किया था. लेकिन प्रेगनेंसी के कारण उन्हें फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी.
इस बात पर खूब बवाल मचा था. मधुर भंडारकर ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर गुस्सा जाहिर किया था. ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी पर तरह-तरह की बातें होने लगी थी, साथ ही इंडस्ट्री में दबी जुबान में लोग ऐश्वर्या राय पर उंगली उठा रहे थे, उस वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन के समर्थन में अमिताभ बच्चन सामने आए थे. उन्होंने ऐश्वर्या राय का बचाव करते हुए सब की बोलती बंद कर दी थी.


Click it and Unblock the Notifications