ये कोई क्यूट..हॉट कपल नहीं..इनका अलग ही है अंदाज..बिल्कुल 'हटके'
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की 10वीं सालगिरह पर देखें इनकी ये रोमांटिक तस्वीरें।
आज से ठीक दस साल पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। आज दोनों की शादी को पूरे दस साल हो गए हैं। ये दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं इसमें तो कोई दो राय नहीं है। बॉलीवुड में अगर पर्फेक्ट कपल की बात की जाए तो इस लिस्ट में ऐश-अभिषेक का नाम काफी ऊपर आता है।

ऐश्वर्या अभिषेक से उम्र में 3 साल बड़ी हैं लेकिन इनकी उम्र इनके प्यार के बीच कभी नहीं आई। दोनों ने किसी की भी परवाह ना करते हुए एक-दूसरे का हाथ थामने की ठानी। हालांकि इन दोनों ने शादी से पहले काफी फिल्में साथ में की हैं जिसमें से कुछ हिट रहीं और कुछ फ्लॉप। दोनों की साथ में पहली फिल्म थी ढाई अक्षर प्रेम के।
TooMuch..अश्लीलता की हद पार...लोगों ने कर दिया ये हाल!
दोनों शुरुआत में पहले सिर्फ दोस्त थे लेकिन धीरे धीरे दोनों करीब आते गए। बहरहाल, हम आपके लिए लेकर आए ऐश-अभिषेक की कुछ तस्वीरें जो काफी रोमांटिक हैं..आइए डालते हैं एक नज़र


Click it and Unblock the Notifications