15 साल पुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन की मॉडलिंग की तस्वीरें वायरल, कैलेंडर फोटोशूट- सोनपरी लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री में क्या पूरी दुनिया में सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखती हैं। मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अवतार के चलते छाई हुई है। 15 साल पुराना ऐश्वर्या राय का फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें वह किसी सोन परी से कम नहीं लग रहीं।
मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग, दोनों ही क्षेत्र में ऐश्वर्या राय नंबर वन रही हैं। उनका अंदाज और उनका काम दोनों ही फैंस व फिल्ममेकर को खूब पसंद आया। आज भी वह जब रेड कारपेट पर आती हैं, तो सबसे खूबसूरत ही दिखती हैं। लॉकडाउन में ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरों ने पुरानी यादों को फिर ताजा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर मशूहर फैशन डिजाइनर ऐश्ले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने ही बताया कि ये 15 साल पुरानी तस्वीरें हैं। ये फोटोशूट एक कैलेंडर शूट के चलते हुआ था। आइए दिखाती है ये खूबसूरत वायरल तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











