जब ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के साथ... एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम!

Aishwarya Rai, Vivek Oberoi

एक दौर ऐसा हुआ करता था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम इंडस्ट्री में खूब चर्चा बटोरता था. बता दें कि कहा जाता है कि यह दोनों साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के काफी ज्यादा नजदीक आ गए थे. फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे. लेकिन इनके अफेयर से ज्यादा इनके ब्रेकअप की चर्चा पूरे बॉलीवुड में फैली. बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या का अफेयर विवेक ओबरॉय के साथ में रहा. लेकिन दोनों का बहुत ही जल्दी ब्रेकअप हो गया. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि विवेक ओबरॉय से ब्रेकअप के बाद में जब ऐश्वर्या राय मिली तो क्या हुआ?

सलमान और ऐश्वर्या के बिगड़े रिश्ते

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो आपको बता दें कि जब ऐश्वर्या, सलमान के साथ में रिलेशनशिप में थी तो एक्टर काफी ज्यादा पजेसिव थे. यह बात ऐश्वर्या को कुछ रास नहीं आई और दोनों के बीच में रोजाना झगड़े हुआ करते थे. इसी के चलते एक रात सलमान एक्ट्रेस के घर पहुंच गए. आधी रात को उनका दरवाजा पीटने लगे. सलमान से ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या की जिंदगी में विवेक आ गए. कहा जाता है कि यह बात जानकर सलमान ने विवेक को खूब खरी-खोटी सुनाई. लेकिन गुस्से में आकर विवेक ओबरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान के साथ हुई पूरी बातचीत को पब्लिक कर दिया था.

शादी के बाद विवेक से हुई ऐश्वर्या की मुलाक़ात

इतना ही नहीं कुछ खबरों के अनुसार आपको बता दें कि सलमान से विवेक का झगड़ा हो गया था और इस बात को देख ऐश्वर्या ने विवेक से ब्रेकअप कर लिया. जिसके बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई. लेकिन शादी के बाद एक बार फिर से विवेक ओबरॉय के साथ में उनका आमना-सामना हो गया. एक अवार्ड शो के दौरान ऐश्वर्या उनके आगे वाली सीट पर बैठी थी. यहां पर विवेक ने परफॉर्म भी किया. इस शो के दौरान ऐश्वर्या के लिए समय काटना बहुत ही मुश्किल हो गया. ऐश्वर्या ने विवेक से नजरें चुराने के चक्कर में आसपास बैठे लोगों से बातें की और अपना समय काट लिया.

Read more about: aishwarya rai vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X