Aishwarya Rai और Sunny Deol की 25 साल पुरानी फिल्म, जो कभी रिलीज नहीं हुई- फिल्म के सेट से वायरल PHOTOS

aishwarya-rai-and-sunny-deol-big-budget-movie-which-never-got-released-unseen-photos-will-shock-you

Aishwarya Rai and Sunny Deol: बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जिन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर नहीं की है। इन्हीं सितारों में एक नाम है सनी देओल और ऐश्वर्या राय का। दोनों अपने जमाने में सुपरस्टार्स, लेकिन कभी साथ काम नहीं किया। खैर, यहां एक ट्विस्ट है। दरअसल सनी और ऐश ने आज से लगभग 25 साल पहले एक फिल्म साइन की थी, जहां फैंस इन्हें साथ देख सकते थे।

साल 1997 में एक फिल्म बन रही 'इंडियन', जिसमें ऐश और सनी देओल थे। लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म उस वक्त की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी। लेकिन एक साल की शूटिंग के बाद फिल्म बंद कर दी गई। इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड में कई बार बिग बजट की फिल्में डिब्बाबंद पड़ चुकी हैं। कोई शक नहीं कि यदि यह फिल्म रिलीज होती तो काफी चर्चा में रहती.. क्योंकि ये जोड़ी फैंस ने कभी देखी नहीं है। बहरहाल, फिल्म के सेट से ये तस्वीरें फैन ग्रूप पर वायरल रहती हैं।

साइन की थी फिल्म

साइन की थी फिल्म

ये बात शायद कम ही लोग जानते हैं कि सनी देओल और ऐश्वर्या राय साल 1997 में एक फिल्म में काम कर रहे थे। यानि की आज से लगभग 25 साल पहले।

इंडियन

इंडियन

इस फिल्म का नाम था इंडियन। इस फिल्म का सिर्फ एक ही गाना शूट हुआ था और फिल्म तभी बंद हो गई थी।इस फिल्म को पदम कुमार डायरेक्ट कर रहे थे, जबकि पहलाज निहलानी इसके प्रोड्यूसर थे।

आतंकवादी बने थे सनी

आतंकवादी बने थे सनी

आपको जानकर हैरानी होगी कि हमेशा एक देशभक्त का किरदार निभाने वाले सनी देओल इस फिल्म में आतंकवादी बने थे। फिल्म में सनी- ऐश के बीच कुछ बोल्ड सीन्स भी थे।

दोहरी भूमिका

दोहरी भूमिका

इस फिल्म में सनी देओल की दोहरी भूमिका थी। एक रोल में वो आर्मी ऑफिसर तो दूसरे रोल में आतंकवादी थे।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

जानकारी के अनुसार, उस समय पर इस फिल्म के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, जो कि काफी ज्यादा माना जा सकता है। ये उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल थी।

फिल्म का गाना

फिल्म का गाना

फिल्म के बजट में से 1.75 करोड़ रुपए सिर्फ सनी देओल और ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए एक गाने पर खर्च हुए थे।

एक और इंडियन

एक और इंडियन

बता दें कि इसके बाद साल 2000 में एक और 'इंडियन' फिल्म बनाई गई थी जिसमें सनी देओल के अपोज़िट शिल्पा शेट्टी थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

कभी साथ नहीं किया काम

कभी साथ नहीं किया काम

सनी देओल ने एक बयान में कहा था कि उनके साथ ऐश्वर्या राय से लेकर श्रीदेवी जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने काम करने से मना कर दिया था।

सुनील शेट्टी के साथ ऐश

सुनील शेट्टी के साथ ऐश

सिर्फ सनी देओल ही नहीं, सुनील शेट्टी के साथ भी ऐश की एक फिल्म बन रही थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई।ऐश्वर्या राय और सुनील शेट्टी ने "हम पंछी एक डाल के" नामक फिल्म पर काम करना शुरू किया, लेकिन यह डिब्बाबंद हो गई। आशुतोष राणा को फिल्म में विलेन की भूमिका निभाने के लिए चुना गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X