जब ऐश्वर्या और अपना गाना सुनते ही सलमान खान की आंखों से झलक उठे थे आंसू, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्हें दबंग भी कहा जाता है। तकरीबन तीन दशकों से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। सलमान खान का अफेयर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ में रह चुका है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या का आता है और दोनों का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1990 के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय की अफेयर की खबर सामने आई थी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे।लेकिन कथित तौर पर सलमान खान के एग्रेसिव व्यवहार को लेकर ऐश्वर्या ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई और अब उनकी एक बेटी भी हो चुकी है।
लेकिन अगर हम सलमान खान की बात करें तो आपको बता दें कि अब तक वह सिंगल है और उन्होंने शादी भी नहीं की है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने साथ में एक सुपरहिट फिल्म दी थी और इसका नाम हम दिल दे चुके सनम है। इस फिल्म में 'तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलने लगी' गाना फिल्माया गया था। इस गाने को इस्माइल दरबार ने कंपोज किया और केके ने अपनी आवाज दी थी।
लेकिन जब रियलिटी शो सा रे गा मा में एक कंटेस्टेंट ने सलमान के सामने इस गाने को गया तो उनके आंख से आंसू निकल आए। कैमरे के सामने सलमान खान आंसू पहुंचने हुए कैद हो गए थे। लेकिन अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। सलमान खान के फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं देते हुए भी नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की भी खूब चर्चा हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications

