..................... Aishwarya Rai and Salman Khan dance video gone viral fans reaction Salman Khan watching aishwarya rai dance - Hindi Filmibeat

जब ऐश्वर्या राय के साथ डांस करते पूरी तरह खो गए थे सलमान खान, ये वाला वीडियो देख लोग हुए भावुक

Aishwarya Rai

अक्सर हमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर को लेकर सुनने के लिए मिल जाता है। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि दोनों का ब्रेकअप बहुत ही गंदे तरीके से हुआ था। बाद में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचा ली थी और अब दोनों की एक बेटी भी है।

लेकिन आपको बता दें कि इसी दौरान सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और आपको बता दें कि इसमें सलमान खान और ऐश्वर्या का प्यार साफ उभर कर आ रहा है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की केमिस्ट्री हम दिल दे चुके सनम में काफी ज्यादा पसंद की गई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी हुई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के वक्त ऐश्वर्या राय और सलमान खान की जोड़ी काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। दोनों साथ में काफी अच्छे भी लगते थे। लेकिन अगर हम वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इसमें ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक दूसरे के साथ परफॉर्म करते नजर आए। वह अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस करते देखे गए और दोनों की एनर्जी काफी जबरदस्त थी।

वीडियो के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के एक्सप्रेशन काफी ज्यादा बेहतरीन थे। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों को एक दूसरे के साथ में रहना कितना ज्यादा पसंद था। यूट्यूब पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अगर यह दोनों शादी कर लेते तो आज बॉलीवुड के बेस्ट कपल माने जाते। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि सच्चे प्रेमी कभी एक नहीं हो सकते। एक दूसरा यूजर लिखता है कि दोनों की आंखें ही सब कुछ बयां कर रही है।

Read more about: aishwarya rai salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X