महिला के साथ मारपीट के सवाल पर भड़के सलमान ने कही ये बात, ऐश्वर्या ने भी लगाए थे भाईजान पर...

सलमान खान इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आती है कि उनके नाम से ही हर एक फिल्म हिट हो जाती है। अपने 35 साल के करियर में उन्होंने इतनी सारी हिट फिल्में दी है कि हर किसी का दिल जीत लिया है। लेकिन वह अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। एक वक्त हुआ करता था जब ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
10 साल की रिलेशनशिप के बाद सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में आई दरार
दरअसल आपको बता दें कि साल 1990 से लेकर 2000 के बीच में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इसी बीच दोनों का रिश्ता भी चलता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन एक वक्त आया जब दोनों के रिश्ते के बीच में दरार आने लगी और यह रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान पर हिंसा और मारपीट के आरोप लगा दिए थे।
ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर लगाए मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप
जब ऐश्वर्या राय बच्चन एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचती है तो उनके चेहरे पर मारपीट के निशान नजर आते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि 2002 में मुंबई टाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया और बयान दिया था कि 'मैं उनके शराबी व्यवहार से काफी ज्यादा तंग आ गई थी। जिसके बदले में शारीरिक और मोहित के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी मेरे साथ दुर्व्यवहार हो रहा था। मुझे सलमान की बेवफाई और अपमान का भी सामना करना पड़ा था। जिस वजह से मैंने एक स्वाभिमानी महिला की तरह ही अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था।'
सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के बयानों पर दिया मुंहतोड़ जवाब
सलमान खान का एक वीडियो रैडिट पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एनडीटीवी के एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने ऐश्वर्या राय के इन बयानों पर जवाब भी दिया था। सलमान एक्ट्रेस का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि 'अब महिला ने इस बात को कहां है तो मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हूं।' लेकिन इसके बाद में रिपोर्टर ने एक्टर से पूछा कि 'क्या आप इन सब में पड़ना नहीं चाहते हैं'। जिस पर एक्टर जवाब देते हैं कि 'अगर मैं किसी को पीटता हूं तो जाहिर सी बात है लड़ाई होगी। गुस्सा भी आएगा। फिर उस समय मैं बहुत तेज़ मारूंगा। इस सिचुएशन की अगर मैं बात करता हूं तो मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अगर मैं ऐसा कदम उठा लूंगा तो वह इससे बच पाएगी।'
सलमान ने कभी भी किसी महिला के साथ नहीं की मारपीट
सलमान खान ने इस इंटरव्यू के दौरान आगे बताया कि यह सब बिल्कुल गलत है और मुझे नहीं पता कि ऐसा किस वजह से कहा गया। सलमान यह कहना चाहते थे कि उन्होंने अभी तक कभी भी किसी भी महिला के साथ में मारपीट नहीं की है। इतना ही नहीं सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप 2002 में हो गया था। दोनों फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के वक्त में काफी ज्यादा क्लोज हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications