..................... Aishwarya rai abhishek bachchan divorce rumours his doppelganger video viral - Hindi Filmibeat

ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन के हमशक्ल का वीडियो वायरल, लोग बढ़ा रहे हिम्मत

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan

पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे और बहू यानी कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय की जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। खबरें तो यह भी आई कि दोनों तलाक लेने वाले हैं और इसी के चलते ऐश्वर्या ने ससुराल छोड़कर अपनी बेटी के साथ मां वृंदा राय के घर रहने का फैसला लिया है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक पर वीडियो वायरल

लेकिन अब आपको बता दें कि इन अफवाहों के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो एक शख्स का वायरल हो रहा है जो कि बिल्कुल अभिषेक बच्चन जैसा नजर आता है। जब से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें सामने आई है तभी से लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में यह खबर बनी हुई है। इसी पर एक यूजर ने मजाकिया रील शेयर की। अब लोग इस रील को देख कर खूब मजेदार कमेंट करते हुए नजर आए।

अभिषेक मल्हान ने भी किया कमेंट

इस वायरल वीडियो में अभिषेक बच्चन के साथ-साथ इस शख्स में सलमान खान की भी झलक देखने को मिली। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुके अभिषेक मल्हान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "भाई सलमान खान और अभिषेक बच्चन आप दोनों ही हो।" इस वीडियो को सिमरजीत सिंह नागरा नामक शख्स ने शेयर किया और अभिषेक मल्हान के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा कि "तभी मुझे लगा मेरे अंदर लड़ाई क्यों चल रही है।"

वायरल रील पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

दरअसल आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में सिमरजीत कर में ड्राइविंग सीट पर बैठकर यह सोचते हुए नजर आते हैं कि ऐश्वर्या राय के घर छोड़ कर जाने पर लोग उनको सांत्वना क्यों दे रहे हैं? बता दे कि इस वीडियो को अभी तक साथ मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दे की से सिमरजीत सिंह नागरा की इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है।

कौन हैं सिमरजीत सिंह नागरा?

सिमरजीत सिंह नागरा की बात करें तो वह खुद भी एक एक्टर और मॉडल है। उन्होंने एड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और साल 2017 में सैफ अली खान की फिल्म 'शेफ' से बॉलीवुड डेब्यू किया। अगर हम वीडियो पर बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में प्रोड्यूसर आनंद पंडित के जन्मदिन के मौके पर सलमान खान को अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को गले लगाते हुए भी देखा गया था। ऐश्वर्या इस पार्टी में नहीं आई थी। हालांकि तलाक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X