ऐश्वर्या - अभिषेक की एनिवर्सरीः 11 बार मीडिया में उछले उनके #Controversial झगड़े
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय आज अपनी शादी की 11वीं सालगिरह मना रहे हैं। इन 11 सालों में इस पावर कपल पर मीडिया की नज़र हमेशा रही। वजह थी दो बड़े परिवारों का साथ आना है।
एक तरफ ऐश्वर्या राय जैसा ग्लोबल नाम और दूसरी तरफ बच्चन परिवार जैसे बॉलीवुड दिग्गज जो बॉलीवुड पर राज करते हों। इसलिए ज़ाहिर सी बात थी कि इस शादी ने मीडिया की सुर्खियां बनाने की पूरी ताकत थी।

इन 11 सालों में कई ऐसे मौके आए जब इस परिवार की आपसी खिटपिट और कलह मीडिया की सुर्खियां बनी। हालांकि झगड़े किस परिवार में नहीं होते लेकिन बच्चन परिवार के झगड़े पता नहीं कैसे हर बार मीडिया में बाहर भी आए और लोगों तक पहुंचे भी।
इनमें से कितने सच थे और कितने झूठ इनकी पुष्टि हम नहीं कर सकते। लेकिन ये तय है कि बिना आग के धुंआ तो कभी नहीं उठता। आपको याद दिला देते हैं वो 11 किस्से जब बच्चन परिवार की अनबन ने हेडलाइन्स बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











