ऐश्वर्या राय की 5 हमशक्ल, कोई इंडिया से तो कोई पाकिस्तान से है हसीना, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश!

Aishwarya Rai Look Alikes- बॉलीवुड सितारों को लेकर मशहूर है कि उनके फैंस कई बार उनकी नकल करत हैं । कई बार देखा जाता है किसी सितारे की शक्ल किसी शख्स से काफी मिलती हैं।
लेकिन क्या हो कि अगर एक ही स्टार के 5 हमशक्ल सामने आ जाएं तो? एक रिसर्च की माने तो दुनिया में 2 लोग एक चेहरे के होते हैं लेकिन आज हम ऐश्वर्या राय की बात करेंगे जिनकी एक दो नहीं बल्कि पांच हमशक्ल हैं।
आज कुछ तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं जो कि ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हैं और उनमें से कुछ को आप काफी अच्छी तरह से जानते हैं।
स्नेहा उलाल
अभिनेत्री स्नेहा उलाल को आप सभी जानते होंगे। उन्होने फिल्म लकी से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। उस वक्त भी उनको लेकर यही कहा जाता था कि वो ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं। हालांकि लोगों ने उनको पसंद नहीं किया था।
मानसी नाइक
अगल नाम मानसी नाइक का है। उनकी शक्ल ऐश्वर्या राय से मिलती है। मानसी एक मराठी अभिनेत्री हैं और काफी मशहूर हैं। उनकी फिल्म मर्डर मिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। हालांकि मानसी ने इसपर कभी बात नहीं की है लेकिन उनका नाम ऐश के साथ जुड़ता है।
आमना इमरान
आमना इमरान इंडिया से नहीं बल्कि पाकिस्तान से हैं। कुछ समय पहले उनकी तस्वीरें वायरल हुईं थीं और लोगों ने ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का नाम दे दिया था। कहा जाता है कि आमना इमरान ऐश की बहुत बड़ी फैन हैं और अक्सर उनकी तरह बनने की कोशिश करती हैँ।
अम्मुज अमृता
अम्मुज अमृता की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इसका कारण सिर्फ ये है कि वो ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके कई फॉलोवर्स हैं।
महलाघा जबेरी
महलाघा जबेरी एक ईरानी मॉडल हैं। वो सिर्फ इसलिए मशहूर हैं क्योंकि उनकी शक्ल काफी हद तक ऐश्वर्या राय से मिलती हैं। शायद ही इंडस्ट्री की कोई दूसरी ऐसी एक्ट्रेस होगी जिसके इतने हमशक्ल चर्चा में रहते हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




