AIB (ऑल इंडिया बक.. ) को लेकर बॉलीवुड की राय

एआईबी यानी ऑल इंडिया बक.. रोस्ट जबसे यू ट्यूब पर लाइव हुआ है तब से लेकर ये खबरों में छाया हुआ है। इस शो के होस्ट थे करन जौहर और शो के मेहमान थे अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह। तीनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने मिलकर शो में इतनी मस्ती की कि उन्हें शायद ध्यान ही नहीं रहा कि ये इंडिया है और यहां हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और होते हैं। अब उन्हें इस मस्ती की भारी कीमत भी चुकानी पड़ रही है।

एआईबी रोस्ट दो दिनों से सुर्खियों में है क्योंकि इस शो को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गयी है। इतना ही नहीं बल्कि हिंदुओं व ईसाईयों के गुटों द्वारा भी इस शो का विरोध किया गया है उनका कहना है कि उनके धर्म के अनुसार इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक व ट्विटर पर भी इस शो को लेकर लोग काफी बढ़ चढ़कर बोल रहे हैं।

ट्विटर पर तो उन सेलिब्रिटीज की भी निंदा की जा रही है जो बतौर दर्शक इस लाइव शो का हिस्सा बने थे और रणवीर, करन और अर्जुन की अश्लील बातों पर हंस रहे थे। ट्विटर पर सुबह से ही एआईबी नेशनल शेम और वी स्टैंड बाय एआईबी नॉकआउट ये दो हैश टैग ट्रैंड कर रहे थे। लोगों ने इस शो को अश्लील कहा और साथ ही कहा कि इस तरह से सबके सामने महिलाओं को लेकर गंदे गंदे जोक्स मारना कहां तक सही है।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ये सिर्फ मजाक है और लोगों को इसे इतना गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। आइये जानते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस शो को लेकर क्या क्या कहा-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X