उरी, कबीर सिंह, सुपर 30 के बाद- अब इन फिल्मों पर टिकी हैं बॉक्स ऑफिस की नजरें
साल 2019 के 8 महीने गुजर चुके हैं और कई फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन दिया है। आंकड़े देंखे तो इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में टॉप पर हैं विकी कौशल की उरी और शाहिद कपूर की कबीर सिंह। वहीं, अगस्त और सितंबर में कुछ आने वाली बड़ी फिल्मों में साहो, ड्रीम गर्ल और छिछोरे से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं।
इस महीने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुवात हुई है। जहां मिशन मंगल और बाटला हाउस ने एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मिशन मंगल ने आठ दिनों में 128 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं बटला हाउस 60 करोड़ पार कर चुकी है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। खास बात है कि इस साल कंटेंट फिल्मों के अलावा मसाला इंटरटेनर फिल्में भी बराबर पसंद की जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications