बॉलीवुड के ग्रीक गॉड को पहली फ़िल्म के बाद आए थे 30 हज़ार मैरिज प्रपोजल, लड़कियां भी हो गईं थी लट्टू

Hrithik Roshan

बॉलीवुड के हैंडसम हंक या फिर ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ने पहली ही फिल्म में इतनी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी कि उनके पास में एक नहीं दो नहीं बल्कि 30 हजार शादी के प्रपोजल आ गए थे। उनकी पर्सनैलिटी पर हजारों लड़कियों ने अपना दिल उन पर कुर्बान कर दिया था। यहां तक कि उनको अपना हमसफ़र बनाने के लिए कितनी लड़कियां बेताब थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार का यह जाने वाले ऋतिक रोशन की। जिन्होंने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और हर तरफ धमाल मचा दिया। आज हम उन्हीं से जुड़ा हुआ एक किस्सा आपको बताने वाले हैं।

ऋतिक रोशन की दीवानी हो गई थी लड़कियां

साल 2000 में आई ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' ब्लॉकबस्टर रही। यहां तक कि आपको बता दें कि एक्टर के पापा और फेमस एक्टर- डायरेक्टर राकेश रोशन ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन की जोड़ी दिखाई गई थी। दर्शकों को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई और साथ ही साथ है दोनों रातों-रात स्टार बन गए थे। ऋतिक रोशन को लेकर लड़कियों में दीवानगी इस कदर बढ़ चुकी थी कि एक्टर काफी मशहूर हो गए थे।

एक्टर को आए थे 30 हज़ार मैरिज प्रपोजल

कपिल शर्मा शो के दौरान ऋतिक रोशन ने अपनी पहली फिल्म से जुड़ा हुआ किस्सा साझा किया और बताया कि उनकी पहली फिल्म लड़कियों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई थी। जिस पर कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें सच में 30,000 शादी के प्रपोजल आ गए थे। जिस पर एक्टर ने हामी भरते हुए बताया कि उन्हें सच में हजारों प्रपोजल आ गए थे।

ऋतिक और अमीषा की केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर हुई हिट

ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म से धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने उस समय 80 करोड़ की कमाई की थी। यहां तक कि आपको बता दें कि इस फिल्म में अनुपम खेर जैसे बेहतरीन और दिग्गज कलाकार भी नजर आए। वही जल्दी ऋतिक रोशन अपनी फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। जिनके साथ में लीड रोल में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी और फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Read more about: hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X