The Kerala Story की रिलीज के बाद, लाइमलाइट में आई नेटफ्लिक्स की स्वीडिश सीरीज Caliphate, देखकर रूह कांप जाएगी

after-the-kerala-story-release-netflix-swedish-series-caliphate-on-isis-came-in-news-again-know-why

Netflix Web Series Caliphate: बॉलीवुड की लेटेस्ट विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो चुकी है। फिल्म ने 6 दिनों में 68.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर लगातार चर्चा किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी कहानी नेटफ्लिक्स की एक सीरीज से काफी मिलती जुलती है।

3 साल पहले आई थी नेटफ्लिक्स पर Caliphate

साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर सीरीज आई थी, जिसका नाम है खिलाफत (Caliphate)। द केरल स्टोरी से 3 साल पहले रिलीज़ हुई इस वेब सीरीज़ की कहानी भी आईएसआईएस (ISIS) के इर्द गिर्द घूमती है। यह स्वीडिश महिलाओं के एक समूह की कहानी बताती है, जिनका ब्रेनवॉश किया जाता है और फिर आईएसआईएस द्वारा सीरिया में उनके खिलाफत में शामिल होने के लिए भर्ती किया जाता है।

द केरल स्टोरी के बाद लाइमलाइट में आ गई सीरीज

8-एपिसोड का यह शो द केरल स्टोरी के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मूल स्वीडिश भाषा के साथ अंग्रेजी में डब है। अंग्रेजी में इसके सबटाइटल्स भी मौजूद हैं। 'द केरल स्टोरी' में भी भारत की 3 लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जिनका ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कर दिया जाता है और फिर वो आईएसआईएस के चंगुल में फंस जाती हैं।

सीरीज को मिली थी तारीफ

जहां 'द केरल स्टोरी' भारी विवादों का सामना कर रही है, स्वीडिश सीरीज को अपने कंटेंट के लिए काफी सराहा गया था। यहां मेकर्स ने इस विषय को काफी संवेदनशीलता के साथ, लेकिन दमदार तरीके से दिखाया था। इसकी कहानी बेथनल ग्रीन ट्रॉयो के वास्तविक केस पर आधारित है, जिसमें फरवरी 2015 में लंदन की तीन लड़कियों की मुलाकात जिहाद भर्ती करने वालों से उनके स्कूल में होती है। सीरीज इस्लामिक अतिवाद, आतंकवाद, महिला अधिकारों और मानवीय अधिकारों पर बात करती है।

More from Filmibeat

Read more about: the kerala story adah sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X