..................... After the engagement of Karisma Kapoor and Abhishek Bachchan Jaya Bachchan had put a condition in front of her to quit acting - Hindi Filmibeat

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते के बीच जया बनी थी विलेन, एक्ट्रेस के सामने रख दी थी ऐसी शर्त कि

karishma kapoor, jaya bachchan

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने कई सारी हिट फिल्में भी दी है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी। बेहद ही कम वक्त में करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में एक अच्छी खासी जगह हासिल की थी। लेकिन जिस तरीके से कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल की उसी तरीके से पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी दुख झेले।

अजय देवगन को डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन से करिश्मा कपूर का जुड़ने लगा नाम

वैसे तो करिश्मा कपूर के दरवाजे तक प्यार ने दस्तक दी लेकिन आपको बता दें कि उनके जीवन में प्यार आ नहीं पाया। बताया तो यह भी जाता है कि करियर के शुरुआती दिनों में अजय देवगन के साथ में एक्ट्रेस रिलेशनशिप में आई। लेकिन कुछ कारणों की वजह से दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया। अजय देवगन के जाने के बाद में करिश्मा कपूर के जीवन में अभिषेक बच्चन आए और उनसे उनका नाम जुड़ने लगा।

अभिषेक और करिश्मा की हो गई थी सगाई

दरअसल आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरी। इसी के साथ-साथ यह भी कहा जाने लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। साथ ही साथ अभिषेक और करिश्मा एक दूसरे के परिवार के साथ भी काफी मेलजोल रखते थे। लेकिन कुछ कारणों की वजह से 2002 में दोनों की सगाई टूट जाती है और बताया तो यह भी गया कि इन दोनों की सगाई टूटने की वजह अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन बनी।

जया बच्चन बनी करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते में विलेन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर के सामने जया बच्चन ने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी। लेकिन उस समय करिश्मा कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी थी। जिस वजह से उन्हें यह शर्त रास नहीं आई। जिस वजह से करिश्मा कपूर ने यह सगाई खुद ही तोड़ दी थी। लेकिन खबरों की मानें तो आपको बता दें कि इस सगाई के टूटने की असली वजह करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर को बताया जाता है।

बबीता ने बच्चन परिवार के सामने रखी थी शर्त

बता दें कि खबरों के मुताबिक बबीता जो की करिश्मा कपूर की मां है उन्होंने बच्चन परिवार के सामने यह शर्त रखी कि उन्हें शादी से पहले सारी प्रॉपर्टी अभिषेक बच्चन के नाम करनी होगी। लेकिन बच्चन परिवार ने इस शर्त को नहीं माना। जिसके बाद में अभिषेक और करीना के रिश्ते खराब हो गए और दोनों की शादी टूट गई। लेकिन इसके पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई।

Read more about: karisma kapoor jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X