पत्नी की मौत के बाद 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता है ये एक्टर

सिनेमा के मशहूर कलाकार और नेगेटिव किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर आज के वक्त में 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं राहुल देव की। जिनका 27 सितंबर 1968 में दिल्ली में जन्म हुआ। आज हम आपको उन्हीं से जुड़े हुए कुछ ऐसे खास किस्सों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे।
दिल्ली से पढ़े-लिखे हैं राहुल देव
राहुल देव ने अपनी पूरी पढ़ाई दिल्ली से ही की है और उनके पिता असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस हुआ करते थे। लेकिन उनके भाई मुकुल देव एक्टिंग की दुनिया से जुड़ गए थे और इसी की वजह से राहुल देव का भी रुझान अभिनय की तरफ बढ़ने लगा।
राहुल देव ने कई फिल्मों में निभाया है विलेन का किरदार
इसके बाद में राहुल देव ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2000 में कदम रखा। उन्होंने फिल्म चैंपियन में काम किया। इस फिल्म में सनी देओल और मनीषा कोइराला साथ में नजर आए थे। फिल्म में राहुल देव ने विलन का किरदार निभा कर सुर्खियां बटोरी। इसके बाद में उन्हें कई सारी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हुए देखा गया और पापुलैरिटी हासिल की।
राहुल देव की पत्नी का कैंसर से हो गया था निधन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राहुल देव अपनी पत्नी रीना देव को बहुत ज्यादा प्यार करते थे लेकिन उनका साल 2009 में कैंसर के कारण निधन हो गया। जिससे कि राहुल देव पूरी तरीके से टूट चुके थे। उनको समझ नहीं आ रहा था कि 11 साल के बेटे की वह परवरिश कैसे करेंगे। लेकिन इसके बावजूद धीरे-धीरे वह सदमे से उबर गए।
पत्नी के निधन के बाद 18 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रह रहे लिव इन में
लेकिन जब राहुल देव ने अपनी पत्नी के निधन के बाद अकेला महसूस किया तो उनकी मुलाकात मुग्धा गोडसे के साथ हुई। मुग्धा गोडसे, राहुल से उम्र में तकरीबन 18 साल छोटी है। लेकिन दोनों को एक दूसरे का स्वभाव इतना ज्यादा पसंद आया कि दोनों में बहुत गहरी दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और साल 2015 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। हालांकि अभी तक दोनों ने शादी नहीं की है और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। राहुल और मुग्धा दोनों ने कहा कि हमें शादी की कोई भी जरूरत महसूस नहीं होती है क्योंकि हम इस जिंदगी से पूरी तरीके से खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications












