..................... After shah rukh khan Kriti Sanon got UAE Golden Visa before this 10 stars have got it - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के बाद इस एक्ट्रेस को मिला UAE गोल्डन वीजा, पहले भी 10 सितारों के नाम है ये उपलब्धि, देखें लिस्ट

Shahrukh Khan, Kriti Sanon

कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि वह कई सारी बेहतरीन फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। लेकिन इन दिनों वह काफी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि उन्हें UAE की सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा प्राप्त हो चुका है। शाहरुख खान के बाद अब कृति के नाम यह ख़िताब हो चुका है। हालांकि इससे पहले भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे सितारों को इस वीजा से नवाजा जा चुका है।

दरअसल आपको बता दें कि साल 2019 में कृति सेनन के गोल्डन वीजा की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि अब एक्ट्रेस को यह वीजा सौंपा जा चुका है। इस वीजा के मिलने के बाद में यहां पर लोग पढ़ाई, व्यापार और लंबे वक्त तक रह सकते हैं। उनसे पहले भी कई सारे बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों को यह वीजा प्राप्त हो चुका है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, संजय दत्त, सानिया मिर्जा, बोनी कपूर, वरुण धवन, रणवीर सिंह, कमल हासन, मोहनलाल, दलकीर सलमान, मौनी रॉय, उर्वशी रौतेला, सुनील शेट्टी, नेहा कक्कड़, फराह खान, सोनू सूद और अमाला पॉल जैसे सितारों का नाम शुमार है।

अगर हम कृति सेनन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर के 10 सालों में एक अच्छा खास मुकाम प्राप्त कर लिया है। उन्होंने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्री बन चुकी हैं। पिछले साल ही उनकी फिल्म मिनी के लिए उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित भी किया गया था। इसके बावजूद भी वह दिन पर दिन बेहतरीन फिल्मों में नजर आ रही है।

Read more about: shahrukh khan kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X