‘शहजादा-सेल्फी’ के बाद साउथ के रीमेक पर बन रही हैं बॉलीवुड में और भी कई फिल्में

shehzda selfiee

हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' और अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों फिल्मों का हाल बुरा रहा और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ही गिर पड़ी। दोनों फिल्में ही साउथ इंडियन फिल्मों का रीमेक थी। हिंदी में दोनों फिल्में भले ही नहीं चली हो लेकिन दक्षिण भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों ने दमदार बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों फ्लॉप हो गयी लेकिन इससे बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाने का सिलसिला नहीं रुका है। अभी कई और फिल्में भी पाईपलाइन में हैं, जो दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिंदी रीमेक होगी।

किसी का भाई किसी की जान :

किसी का भाई किसी की जान :

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। बता दें, यह फिल्म साउथ स्टार अजीत कुमार की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'वीरम' का हिंदी रीमेक है।

भोला :

भोला :

अजय देवगन निर्देशित फिल्म 'भोला' में अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। यह तमिल 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तब्बू भी प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं।

सोरारई पोट्टरु :

सोरारई पोट्टरु :

तमिल फिल्म 'सोरारई पोट्टरु' को जल्द ही अक्षय कुमार रीमेक करने वाले हैं। यह तमिल सुपरस्टार सूर्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन जल्द ही यह फ्लोर पर जाएगी।

अन्नियन :

अन्नियन :

शंकर निर्देशित फिल्म 'अन्नियन' का जल्द हिंदी में रीमेक होने वाला है और यह रीमेक खुद शंकर ही करने वाले हैं। शंकर ने इस फिल्म का रीमेक रणवीर सिंह के साथ करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि शंकर की इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया था और अब इसका हिंदी में रीमेक होगा।

द ग्रेट इंडियन किचेन :

द ग्रेट इंडियन किचेन :

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनाया मल्होत्रा के साथ मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचेन' का रीमेक होने वाला है। इसका ऐलान किया जा चुका है। तमिल फिल्म में ऐश्वर्या राजेश और राहुल रविन्द्रन ने पति-पत्नी का किरदार निभाया।

गुमराह :

गुमराह :

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'गुमराह' तमिल फिल्म 'ठडम' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन स्टेट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X